पालघर: विद्यार्थी प्रशासन से रूबरू: ‘चला कार्यालय बघूया’ पहल ने बढ़ाया अनुभव का दायरा।
पालघर: विद्यार्थी प्रशासन से रूबरू: ‘चला कार्यालय बघूया’ पहल ने बढ़ाया अनुभव का दायरा। अखिलेश चौबे पालघर। एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प, जव्हार द्वारा संचालित “चला कार्यालय बघूया” यह अभिनव पहल आश्रमशाला के विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष प्रशासनिक व्यवस्था की समझ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सभी शासकीय आश्रमशालाओं के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया यह उपक्रम वर्तमान में बड़े उत्साह के साथ चल रहा है, और विद्यार्थियों को शासन प्रणाली को नज़दीक से समझने का अवसर मिल रहा है। उपक्रम के अंतर्गत प्रकल्प प्रशासन ने प्रत्येक शाला के लिए अलग-अलग दिनांक निर्धारित किए हैं। निर्धारित दिन पर विद्यार्थी प्रकल्प कार्यालय पहुँचकर विभिन्न विभागों का कामकाज, नोंद प्रक्रिया, सरकारी निर्णयों की अंमलबजावणी और दैनंदिन प्रशासनिक पद्धतियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर रहे हैं। भेट के दौरान विद्यार्थी अपनी शाला से संबंधित समस्याएँ, आवश्यक सुविधाएँ और सुधार प्रस्ताव सीधे प्रकल्प अधिकाऱियों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। इससे प्रशासन को जमीनी स्थिति स्पष्ट रूप से समझने में मदद मिल ...