पालघर: पक्ष प्रवेश के बाद बड़ा मोड़: साधु हत्याकांड विवाद में भाजपा ने "काशिनाथ चौधरी" का प्रवेश तत्काल स्थगित किया।

पालघर: पक्ष प्रवेश के बाद बड़ा मोड़: साधु हत्याकांड विवाद में भाजपा ने "काशिनाथ चौधरी" का प्रवेश तत्काल स्थगित किया।

अखिलेश चौबे 
पालघर। पूर्व सभापति काशिनाथ चौधरी के भाजपा में प्रवेश को लेकर मचा विवाद अब एक बड़े राजनीतिक निर्णय में बदल गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने रविवार को आधिकारिक रूप से एक पत्र जारी करते हुए, चौधरी के पक्ष प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से स्थगिती लगाने का आदेश दिया है। यह पत्र भाजपा जिला अध्यक्ष भरत राजपूत को संबोधित करते हुए जारी किया गया।

◾पक्ष प्रवेश के तुरंत बाद उठा साधु हत्याकांड का मुद्दा
कुछ दिन पहले रामवाडी, डहाणू रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में पूर्व सभापति एवं अधिवक्ता काशिनाथ चौधरी, प्रवीण गवली और 3000 से अधिक नागरिकों ने भाजपा में प्रवेश किया था।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. हेमंत विष्णू सावरा, ज्येष्ठ नेता बाबाजी काठोळे और विधायक हरिश्चंद्र भोये समेत कई नेताओं की उपस्थिति ने इसे बड़ा राजनीतिक आयोजन बना दिया था।
लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया और स्थानीय समाज में चौधरी का नाम पालघर साधु हत्याकांड से जोड़कर चर्चा अचानक तेज हो गई। नागरिकों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि जिस व्यक्ति पर कभी इस प्रकरण में चर्चा हुई, उसे भाजपा क्यों शामिल कर रही है?

सोशल मीडिया पर लगातार उठते सवालों, विरोध और चर्चाओं के कारण यह मुद्दा संवेदनशील बन गया। विपक्ष और स्थानीय नागरिकों ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कई लोगों ने आरोप लगाया कि भाजपा ने “साधु हत्याकांड के संदर्भ में नाम सामने आए व्यक्ति” को प्रवेश देकर गलत संदेश दिया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने तत्काल हस्तक्षेप किया और जिला अध्यक्ष भरत राजपूत को पत्र जारी कर यह स्पष्ट किया— चौधरी का नाम फिर से साधु हत्याकांड की चर्चाओं में आने लगा है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राथमिक जानकारी के आधार पर उन्हें प्रवेश दिया गया था। परंतु, विषय की संवेदनशीलता को देखते हुए चौधरी का पक्ष प्रवेश तुरंत प्रभाव से स्थगित किया जाता है। पत्र पर रविंद्र चौहान के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं, जिससे यह निर्णय पूर्णत: आधिकारिक हो गया।

राजनीतिक हलकों में हलचल
इस स्थगिती के बाद पालघर की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। पक्ष प्रवेश से पैदा हुए उत्साह अब विवाद और निर्णय के कारण चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम आगामी चुनावी समीकरणों पर भी सीधा असर डाल सकता है।
प्रदेश नेतृत्व ने यह दिखाया है कि संवेदनशील मामलों में पार्टी किसी भी तरह की नकारात्मक छवि बनने नहीं देगी।
इसी वजह से चौधरी के प्रवेश पर स्थगन लगाकर भाजपा ने जनता के सवालों को प्राथमिकता दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।