पालघर: जिल्हाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड ने मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे के कार्यों का किया निरीक्षण।
पालघर: जिल्हाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड ने मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे के कार्यों का किया निरीक्षण।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिल्हाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड ने मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे पर चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की गति, सुरक्षा व्यवस्था, तथा वाहतूक मार्गों के लिए किए गए वैकल्पिक प्रबंधों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की गई। निरीक्षण के बाद उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. इंदु राणी जाखड ने मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे कार्य तेजी से पूरा करने हेतु कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने, सुरक्षा उपाय सुधारने और यातायात से जुड़े वैकल्पिक मार्गों की उचित योजना लागू करने के निर्देश भी दिए।
इसके पश्चात बालिकाओं की शासकीय आश्रमशाला, वरवाडा में अचानक पहुंचकर डॉ. इंदु राणी जाखड ने विद्यार्थिनियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय की शिक्षण सुविधाओं, आवास व्यवस्था, भोजन गुणवत्ता, स्वच्छता, तथा सुरक्षा की समीक्षा की और आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। साथ ही विद्यार्थिनियों की समस्याएं जानकर समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही करने का आदेश भी दिया।
निरीक्षण दौर में पोलीस अधीक्षक यतीश देशमुख, सहायक जिल्हाधिकारी तथा डहाणू प्रकल्प अधिकारी विशाल खत्री, तथा भारतीय राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण (NHAI), ठाणे के व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
अंत में डॉ. इंदु राणी जाखड ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं की सुविधाएं उन्नत करना और महत्वपूर्ण पायाभूत परियोजनाओं की गति बढ़ाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
Comments
Post a Comment