पालघर: नगरपरिषद और नगरपंचायत चुनावों के मद्देनज़र 2 दिसंबर को डहाणू, जव्हार, पालघर और वाडा में सार्वजनिक अवकाश घोषित।

पालघर: नगरपरिषद और नगरपंचायत चुनावों के मद्देनज़र 2 दिसंबर को डहाणू, जव्हार, पालघर और वाडा में सार्वजनिक अवकाश घोषित।

अखिलेश चौबे 
पालघर। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में होने वाली नगरपरिषद और नगरपंचायत चुनावों के संदर्भ में मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश पालघर जिले के डहाणू, जव्हार, पालघर और वाडा स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के मतदार संघों में लागू रहेगा, जहां उसी दिन मतदान आयोजित किया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि संबंधित क्षेत्रों के मतदाता चाहे किसी भी विभाग, उद्योग, संस्था या कार्यालय में कार्यरत हों—और चाहे वे चुनाव क्षेत्र से बाहर भी नौकरी कर रहे हों—उन्हें मतदान का संवैधानिक हक सही तरीके से उपयोग करने के लिए भरपगारी (पेड) छुट्टी दी जाएगी। यह प्रावधान उन सभी कामगारों, अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगा जिनका नाम उक्त नगरपरिषद व नगरपंचायत चुनाव वाले क्षेत्रों की मतदार सूची में दर्ज है।
मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने और मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए कामगार उप आयुक्त, पालघर के कार्यालय में 2 दिसंबर को एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया जा रहा है। मतदाता या कर्मचारी किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए 02525-297102 इस नियंत्रण कक्ष के दूरध्वनि क्रमांक पर संपर्क कर सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।