पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर द्वारा इंटरैक्ट क्लब चिन्मया विद्यालय में बैंकिंग जागरूकता कार्यशाला संपन्न।
पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर द्वारा इंटरैक्ट क्लब चिन्मया विद्यालय में बैंकिंग जागरूकता कार्यशाला संपन्न।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोईसर चिन्मया विद्यालय में शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग जागरूकता से जुड़ी एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर तथा इंटरैक्ट क्लब ऑफ चिन्मया विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय प्रशासन ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत मेहमानों के स्वागत और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुई। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एस.वी.सी. बैंक की शाखा प्रबंधक और रोटरी क्लब की सदस्य आरती शिंदे ने छात्रों को बैंकिंग जगत के बदलते स्वरूप और उसकी कार्यप्रणाली से परिचित कराया।
उन्होंने सरल भाषा में समझाते हुए कहा लोन की प्रक्रिया, बचत तथा चालू खाते महत्व, डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा, साइबर फ्रॉड की पहचान और उससे बचाव जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी कई प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने सहज तरीके से समाधान किया।
इस कार्यशाला में विद्यालय की प्रिंसिपल डिंपल मिस्त्री, इंटरैक्ट क्लब की समन्वयक अशमी जोशी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। रोटरी क्लब ऑफ बोईसर–तारापुर की ओर से प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल, यूथ डायरेक्टर एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. पराग कुलकर्णी, पूर्व अध्यक्ष वैशाली शिंदे, रोटेरियन स्मिता जाधव, आरती शिंदे और रत्ना सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
अपने संबोधन में क्लब के प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल ने कहा कि रोटरी क्लब समाज और विद्यार्थियों के हित में आगे भी ऐसे उपयोगी व शिक्षण-संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यशाला की रूपरेखा तैयार करने वाले डॉ. पराग कुलकर्णी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तेजी से डिजिटल होती दुनिया में बैंकिंग जागरूकता युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डिंपल मिस्त्री ने रोटरी क्लब के सदस्यों, शिक्षकों और सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करते हैं।
Comments
Post a Comment