पालघर: जिला पुलिस का बड़ा खुलासा - भारत-नेपाल सीमा से पांच मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन करोड़ से अधिक का माल बरामद।

पालघर: जिला पुलिस का बड़ा खुलासा - भारत-नेपाल सीमा से पांच मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन करोड़ से अधिक का माल बरामद।



अखिलेश चौबे 
पालघर।
जिले में हुई करोड़ों की ज्वेलरी चोरी के मामले में पालघर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए भारत-नेपाल सीमा से पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 किलो 255 ग्राम सोना, 41 किलो 481 ग्राम चांदी और 4 लाख 94 हजार 650 रुपये नकद सहित कुल 3 करोड़ 28 लाख 18 हजार 450 रुपये का माल बरामद किया है।
फिर्यादी पियुष दिनेश जैन (25 वर्ष, निवासी पालघर) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी दुकान नाकोडा ज्वेलर्स, अशोका शॉप नं. 6, अंबर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पालघर (प) को 8 नवंबर 2025 की रात 8:30 बजे बंद किया था।
9 नवंबर 2025 की सुबह करीब 8:40 बजे उन्होंने देखा कि उनकी दुकान के पास स्थित जान्हवी फॅशन दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब उन्होंने अपना ज्वेलर्स शॉप खोला, तो पाया कि जान्हवी फॅशन की दीवार में छेद कर चोरों ने नाकोडा ज्वेलर्स में प्रवेश किया, तिजोरी को गैस कटर से काटा और दुकान में रखे 5 किलो 420 ग्राम सोना, 40 किलो चांदी और 20 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी का कुल अनुमानित मूल्य 3 करोड़ 72 लाख 35 हजार 460 रुपये बताया गया।
घटना के बाद जब पुलिस ने अशोका अंबर शॉपिंग मॉल का CCTV फुटेज जांचा तो उसमें वॉचमैन दीपक सिंह और नरेश अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पालघर पुलिस स्टेशन में गु.र.नं. 275/2025 के तहत बीएनएस कलम 305(अ), 331(3), 331(4), 3(5) के अनुसार मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रभा राऊळ ने तत्काल घटनास्थल का दौरा कर जांच के निर्देश दिए। स्थानीय गुन्हे शाखा पालघर और पालघर पुलिस ने संयुक्त रूप से विभिन्न टीमें बनाईं।
जांच के दौरान पुलिस को 1 किलो 128 ग्राम सोना, 38.701 किलो चांदी और 1,75,730 रुपये नकद मिला, जिसे तुरंत फिर्यादी को लौटाया गया।

◾आरोपी नेपाल के निकले
तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नेपाल के नागरिक हैं और वे चोरी के बाद गुजरात की ओर भागकर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल एक टीम उत्तर प्रदेश के खेरी जिले स्थित नेपाल बॉर्डर की ओर रवाना की, वहीं दूसरी टीम ने सूरत-गुजरात में तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा कर्मियों की मदद से चार आरोपी और सूरत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस बड़ी चोरी की वारदात में पालघर पुलिस ने कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध नेपाल के विभिन्न जिलों से है। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक नरबहादुर सिंह (25 वर्ष) शामिल है, जो पेशे से वॉचमैन है और वार्ड क्र. 02, गांव गेरुआ, तहसील गुटु, जिला सुरखेत, नेपाल का रहने वाला है। दूसरा आरोपी भुवनसिंह प्रेमसिंह चेलाऊने (37 वर्ष) वार्ड क्र. 5, गांव मेहताल, तहसील गुटु, जिला सुरखेत का निवासी है। इसी तरह जीवनकुमार रामबहादुर थारु (43 वर्ष) वार्ड क्र. 07, कैरयसा, नेपाल का रहने वाला है। चौथा आरोपी खेमराज कुलपति देवकोटा (39 वर्ष) है, जो पेशे से वॉचमैन है और वार्ड क्र. 04, गांव मलकाबाजार, लमकी चुहा नगरपालिका, जिला कैलाली, नेपाल का निवासी है। इन चारों आरोपियों को पुलिस टीमों ने उत्तर प्रदेश के खेरी-नेपाल बॉर्डर से हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने अर्जुन दामबहादुर सोनी (44 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया है, जिसका मूल निवास गांव गोहनिया, जिला कैलाली, नेपाल है, जबकि वह लंबे समय से सूरत, गुजरात में रह रहा था। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और नकदी सहित चोरी का अहम माल बरामद किया है।
गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई में कुल 2,255.68 ग्राम सोना, 41 किलो 481 ग्राम चांदी और 4,94,650 रुपये नकद जब्त किए गए, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹3,28,18,450 है। इसके अलावा जांच के दौरान चार मुख्य आरोपियों से अलग-अलग मात्रा में 616.9 ग्राम सोना, 780.8 ग्राम चांदी और 18,920 रुपये नकद भी बरामद हुए। वहीं, सूरत से पकड़े गए आरोपी अर्जुन दामबहादुर सोनी के पास से 510 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 3 लाख रुपये नकद पाए गए। पुलिस के अनुसार बरामद माल चोरी गए कुल सामान का बड़ा हिस्सा है, जिसे पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद सुरक्षित रखा गया है।

◾पुलिस टीम का सराहनीय कार्य और कार्रवाई में प्रमुख रूप से शामिल अधिकारी—
इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने किया, जबकि मार्गदर्शन अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती प्रभा राऊळ ने किया।
पोलीस निरीक्षक प्रदीप पाटील, पोनि/अनंत पराड, सपोनि/अनिल व्हटकर, सपोनि/मल्हार थोरात, पोउनि/रोहित खोत, पोउनि/गोरखनाथ राठोड, पोउनि/धनाजी काळे, पोउनि/विठ्ठल मणिकेरी, पोउनि/सुनिल नलावडे, पोहवा/दीपक राऊत, पोहवा/संदीप सुर्यवंशी, पोहवा/संदीप सरदार, पोहवा/भगवान आव्हाड, पोहवा/कपिल नेमाडे, पोहवा/नरेंद्र पाटील, पोहवा/विजय ठाकुर, पोहवा/संजय धांगडा, पोहवा/चंद्रकांत सुरुम, पोना/कल्याण केंगार, पोअमं/प्रशांत निकम, पोअमं/विशाल लोहार, पोअमं/सागर राऊत, पोअमं/वाल्मीक पाटील, म.पोअमं/स्नेहल शेलार, म.पोअमं/स्नेहलता ढोले आदि अधिकारी और जवान शामिल रहे।
पालघर पुलिस की इस त्वरित और कुशल कार्रवाई से यह साबित हुआ कि अपराधी कितनी भी दूर क्यों न भागें, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।