पालघर: अनोखी महिला हत्या प्रकरण का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तलासरी पुलिस की बड़ी सफलता।
पालघर: अनोखी महिला हत्या प्रकरण का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तलासरी पुलिस की बड़ी सफलता।
अखिलेश चौबे
पालघर। तलासरी थाना क्षेत्र में मिली एक अज्ञात महिला की हत्या के गूढ़ प्रकरण का पालघर पुलिस ने 48 घंटे में भंडाफोड़ कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
दिनांक 13 नवंबर 2025 को पुलिस पाटील संदीप राघु भुरकुड (उम्र 42 वर्ष, निवासी तलासरी पाटीलपाड़ा) ने तलासरी पुलिस थाने में शिकायत दी कि मुंबई–अहमदाबाद हाइवे, मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेस हाईवे के पूर्व दिशा में पुल निर्माण स्थल के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है।
महिला की उम्र लगभग 30–35 वर्ष बताई गई और उसके गले में ओढ़नी से दबाव के निशान थे। इस आधार पर तलासरी थाने में गु.र.नं. 253/2025 भारतीय न्याय संहिता धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख ने तलासरी पुलिस थाने और स्थानीय गुन्हे शाखा को अलग-अलग टीमें बनाकर महिला की पहचान और आरोपी की तलाश करने का निर्देश दिया।
महिला की कोई पहचान नहीं होने पर पुलिस ने व्यापक स्तर पर जांच शुरू की। उसके फोटो मीडिया में जारी किए गए, तकनीकी विश्लेषण किया गया और सामाजिक स्तर पर भी छानबीन की गई। इन संयुक्त प्रयासों के बाद मृतका की पहचान अफसाना हसरतुल बाबदीन खान उर्फ़ अफसाना हसरतुल साकरअली मंसुरी (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई।
तफ्तीश में पता चला कि महिला का पति साकीरअली मुस्तफाअली मंसुरी (उम्र 43 वर्ष), पेशा – चालक, निवासी सारौली, सुरत (गुजरात), मूल निवासी गिलवली ठाणा सोनवा, जिला अकौना, राज्य उत्तरप्रदेश है।
टीम ने उसे गुजरात–उत्तरप्रदेश आच्छाड बॉर्डर से हिरासत में लिया। पूछताछ में साकीरअली ने स्वीकार किया कि उसने अनैतिक शारीरिक संबंधों के शक के कारण अपनी पत्नी की ओढ़नी से गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच पोलीस निरीक्षक अजय गोराडे द्वारा जारी है।
अज्ञात महिला हत्या प्रकरण को सुलझाने में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जमीनी स्तर पर कार्यरत पुलिसकर्मियों तक सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पूरी कार्रवाई में विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कोकण परिक्षेत्र) संजय दराडे, पुलिस अधीक्षक (पालघर) यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक (पालघर) विनायक नारळे तथा डहाणू विभाग की उपविभागीय पुलिस अधिकारी अंकिता कणसे के मार्गदर्शन में तलासरी पुलिस स्टेशन की टीम—अजय गोरड (पोलीस निरीक्षक), हेमंत देवरे (सपोनिरी), योगिता गुजर (मपोउपनिरी), जितेंद्र कांबळे (पोउपनिरी), विकास दरगुडे (पोउपनिरी), अमोल चिधे (पोउनि), एन. के. पाटील, एच. एन. पाटील, उल्हास पवार, जयंत निकम, बबन गावीत, जयराम उमतोल (सभी श्रेणी पोउपनिरी), हिरामण खोटरे (सफौ) और योगेश मुंढे (पोशि/160) सक्रिय रूप से शामिल रहे।
इसके साथ ही स्थानीय गुन्हे शाखा, पालघर की टीम—प्रदीप पाटील (पोनि), अनिल व्हटकर (सपोनि), गोरखनाथ राठोड (पोउपनि), रोहित खोत (पोउपनि), नरेंद्र पाटील (पोहवा), विजय ठाकूर (पोहवा) और विशाल लोहार (पोना) ने भी इस जांच में अहम योगदान दिया।
इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त व समन्वित कार्रवाई के फलस्वरूप अज्ञात महिला की हत्या का यह जटिल प्रकरण सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया।
Comments
Post a Comment