मुंबई: राज्य में दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए विशेष पहल: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों से 1 लाख दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अवयव।

मुंबई: राज्य में दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए विशेष पहल: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों से 1 लाख दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अवयव।

अखिलेश चौबे 
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार राज्य में दिव्यांग व्यक्तियों को ससम्मान और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार का प्रमुख ध्येय है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहल पर रतननिधी फाउंडेशन के सहयोग से राज्य के विभिन्न जिलों में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अवयव एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस महत्त्वाकांक्षी अभियान के माध्यम से 1 लाख दिव्यांग व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से कार्य को और अधिक संगठित एवं सुदृढ़ बनाया जा रहा है।
शिविरों में कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, जयपुर फुट, पोलिओ कैलिपर्स, श्रवणयंत्र, व्हीलचेयर सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। यह अभियान राज्य भर में चरणबद्ध तरीके से विस्तारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन तक इसकी पहुंच सुनिश्चित हो सके।
अब तक रतननिधी फाउंडेशन ने महाराष्ट्र के बीड, चंद्रपुर, जळगांव, सोलापुर, पालघर, मुंबई, गडचिरोली, पुणे, सातारा, कोल्हापुर, रायगढ़, लातूर, नांदेड, यवतमाळ, अकोला, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, धाराशिव और ठाणे जिलों में कुल 29,496 सहायक उपकरणों का वितरण किया है। इन उपकरणों से लगभग 26,000 दिव्यांग व्यक्तियों का सफलतापूर्वक पुनर्वसन किया जा चुका है।
विश्व स्तर पर लगभग 15 प्रतिशत जनसंख्या किसी न किसी प्रकार से दिव्यांगता से प्रभावित है, वहीं भारत में यह आंकड़ा लगभग 2.2 प्रतिशत है। ऐसे में रतननिधी फाउंडेशन का यह मोबिलिटी प्रोजेक्ट दिव्यांगजनों को सम्मानजनक जीवन जीने की प्रेरणा देने और उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।