पालघर: डहाणू के पूर्व नगराध्यक्ष रवींद्र फाटक ने एकनाथ शिंदे की उपस्थित में शिवसेना में किया प्रवेश।

पालघर: डहाणू के पूर्व नगराध्यक्ष रवींद्र फाटक ने एकनाथ शिंदे की उपस्थित में शिवसेना में किया प्रवेश।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के डहाणू के पूर्व नगराध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के उपजिलाध्यक्ष और पूर्व शिवसैनिक रवींद्र फाटक ने सोमवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना (एकनाथ शिंदे गट) के मुख्य नेता एकनाथजी शिंदे की उपस्थित में शिवसेना में प्रवेश किया।
रवींद्र फाटक डहाणू के एक अभ्यासू (विचारशील व लोकप्रिय) व्यक्तित्व माने जाते हैं। वे पहले से ही शिवसेना से जुड़े रहे हैं, और अब पुनः शिवसेना में शामिल होने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
डहाणू के राजनीतिक क्षेत्र में रवींद्र फाटक के समर्थकों की एक बड़ी संख्या है। ऐसे में उनके शिवसेना में प्रवेश के बाद आगामी डहाणू नगर परिषद चुनाव में शिवसेना का पलड़ा भारी पड़ सकता है।
गौरतलब है कि पिछले महीने राजू माच्छी के प्रवेश से ही शिवसेना में नया उत्साह देखने को मिला था। अब रवींद्र फाटक जैसे वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता के जुड़ने से डहाणू की एकाधिकारशाही से ऊब चुके वर्ग के शिवसेना की ओर झुकने की संभावना प्रबल हो गई है।
इस अवसर पर आयोजित पक्षप्रवेश कार्यक्रम में शिवसेना जिल्हा संपर्कप्रमुख रवींद्र फाटक, शिवसेना जिल्हाप्रमुख कुंदन संखे और माजी उपनगराध्यक्ष राजू माच्छी उपस्थित रहे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह प्रवेश डहाणू की स्थानीय राजनीति में एक नया समीकरण तैयार करेगा और आगामी चुनावों में शिवसेना के लिए यह एक मजबूत आधार साबित हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।