पालघर: विद्यार्थी प्रशासन से रूबरू: ‘चला कार्यालय बघूया’ पहल ने बढ़ाया अनुभव का दायरा।

पालघर: विद्यार्थी प्रशासन से रूबरू: ‘चला कार्यालय बघूया’ पहल ने बढ़ाया अनुभव का दायरा।

अखिलेश चौबे 
पालघर। एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प, जव्हार द्वारा संचालित “चला कार्यालय बघूया” यह अभिनव पहल आश्रमशाला के विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष प्रशासनिक व्यवस्था की समझ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सभी शासकीय आश्रमशालाओं के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया यह उपक्रम वर्तमान में बड़े उत्साह के साथ चल रहा है, और विद्यार्थियों को शासन प्रणाली को नज़दीक से समझने का अवसर मिल रहा है।
उपक्रम के अंतर्गत प्रकल्प प्रशासन ने प्रत्येक शाला के लिए अलग-अलग दिनांक निर्धारित किए हैं। निर्धारित दिन पर विद्यार्थी प्रकल्प कार्यालय पहुँचकर विभिन्न विभागों का कामकाज, नोंद प्रक्रिया, सरकारी निर्णयों की अंमलबजावणी और दैनंदिन प्रशासनिक पद्धतियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर रहे हैं।

भेट के दौरान विद्यार्थी अपनी शाला से संबंधित समस्याएँ, आवश्यक सुविधाएँ और सुधार प्रस्ताव सीधे प्रकल्प अधिकाऱियों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। इससे प्रशासन को जमीनी स्थिति स्पष्ट रूप से समझने में मदद मिल रही है, और समय पर समाधान निकालना भी सरल हो रहा है।
इस पहल के दौरान केवल प्रकल्प कार्यालय तक ही विद्यार्थियों की भ्रमण सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें पुलिस स्टेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालयों का भी दौरा कराया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों की समझ व्यापक हो रही है और शासन की विभिन्न यंत्रणाओं के कार्यप्रणालियों को जानने का अवसर मिल रहा है।

विज्ञापन....
उपक्रम की प्रगति जानने के लिए जिल्हाधिकारी डॉ. इंदु राणी जाखड स्वयं उपक्रम स्थल पर पहुँचीं और विद्यार्थियों से संवाद साधा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशासन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं और उनके सवालों के जवाब भी दिए।
जव्हार प्रकल्प अधिकारी तथा सहाय्यक जिल्हाधिकारी डॉ. अपूर्वा बासुर ने बताया कि “चला कार्यालय बघूया” उपक्रम विद्यार्थियों को प्रशासन की गहरी और वास्तविक जानकारी प्रदान करता है। यह अनुभव उनके करियर चयन और व्यक्तिगत विकास के लिए निश्चित रूप से लाभकारी साबित होगा।
आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला यह उपक्रम शिक्षा क्षेत्र में एक सराहनीय और प्रेरणादायी कदम के रूप में उभर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।