पालघर: जिले में जिलास्तरीय जनजाति गौरव दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न।

पालघर: जिले में जिलास्तरीय जनजाति गौरव दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न।

अखिलेश चौबे 
पालघर। भारत सरकार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जन्मदिवस, अर्थात 15 नवंबर को “जनजाति गौरव दिवस” घोषित किया है। इसी के अंतर्गत पिछले तीन महीनों से राज्यभर में आदिवासी विकास विभाग द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गुणदर्शन प्रतियोगिताएं तथा समाजाभिमुख उपक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंदू राणी जाखड़, प्रकल्प अधिकारी जव्हार डॉ. अपूर्वा बासुर तथा प्रकल्प अधिकारी डहाणू विशाल खत्री के मार्गदर्शन में एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प जव्हार व डहाणू के संयुक्त विद्यमान से पालघर जिलास्तरीय जनजाति गौरव दिवस का आयोजन जिलाधिकारी कार्यालय, पालघर में उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आश्रमशाला कुंर्झे (ता. विक्रमगड) के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देकर देश के क्रांतिकारकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं प्रणाली टोकरे, जो इसी विद्यालय की छात्रा है, ने रानी दुर्गावती पर आधारित पोवाड़ा प्रस्तुत किया, जिसने सभागृह में उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात से देश को संबोधित किया गया मनोगत (संदेश) भी सभागृह में ऑनलाइन माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी और मान्यवर उपस्थित थे। प्रमुख रूप से सहायक प्रकल्प अधिकारी दीपक टिके, बंसिलालजी पाटील, नियोजन अधिकारी सतीश रास्ते, कार्यालय अधीक्षक योगेश खंदारे, विठ्ठलजी कुरवाडे, संशोधन अधिकारी जगदीशजी पाटील और निरीक्षक श्याम चिंचमलातपुरे कार्यक्रम में मौजूद रहे। इनके साथ ही कई गृहपाल, मुख्याध्यापक एवं अन्य अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
इस गौरव दिवस कार्यक्रम का प्रास्ताविक बंसिलाल पाटील ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दीपक टिके द्वारा किया गया।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में जिलाधिकारी कार्यालय, दोनों प्रकल्प कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन किया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।