पालघर: डहाणू नगर परिषद चुनाव 2025 - भाजपा ने ताकतवर शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, विकास को बनाया मुख्य मुद्दा।

पालघर: डहाणू नगर परिषद चुनाव 2025 - भाजपा ने ताकतवर शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, विकास को बनाया मुख्य मुद्दा।

अखिलेश चौबे 
पालघर। भारतीय जनता पार्टी ने डहाणू नगर परिषद चुनाव 2025 के लिए भारत राजपूत नगराध्यक्ष के लिए और कुल 27 नगरसेवक पदों के नामांकन पत्र शुक्रवार को भारी शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान लगभग पांच हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति ने माहौल को चुनावी रंग से भर दिया।

डहाणू में आगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आयोजित पत्रकार परिषद में भाजपा के विभिन्न नेताओं ने अपनी रणनीति और विश्वास स्पष्ट किया।
भाजपा पालघर जिला अध्यक्ष डहाणू नगर परिषदे के माजी नगराध्यक्ष भरत राजपूत ने बताया कि भाजपा की ओर से कुल 27 नगरसेवक और 1 नगराध्यक्ष के लिए उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं।
राजपूत ने कहा कि सभी विपक्षी दल भाजपा के विरुद्ध एकजुट हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जनता विकास कार्यों को ध्यान में रखकर भाजपा पर विश्वास करेगी।

उन्होंने कहा—
> “जब मैं नगराध्यक्ष था, तब अजेंडे पर दर्ज सभी काम पूरे किए गए। किसी भी वार्ड में जाकर देखिए, विकास कार्य साफ दिखाई देंगे। पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए नगराध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है और मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा के सभी 27 नगरसेवक और मैं स्वयं विजयी होकर आएंगे।”

इस अवसर पर उपस्थित पालघर के सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ रही है। देश और राज्य में ‘डबल इंजन सरकार’ होने के कारण विकास कार्यों को गति मिली है और जनता भी इन कार्यों को देख रही है।

पालघर जिले में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी या गठबंधन करेगी, यह पूछे जाने पर सवरा ने कहा—
> “फिलहाल हम पूरी तैयारी के साथ अपनी ताकत पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। यदि उच्च नेतृत्व से कोई निर्देश मिला, तो उसके अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।”
डहाणू नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन कर आगामी मुकाबले के लिए अपनी गंभीरता और आत्मविश्वास का संकेत दे दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।