Posts

Showing posts from June, 2025

पालघर: तलासरी पुलिस थाने की बड़ी कार्रवाई – अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को दबोचा, ₹13 लाख से अधिक का माल जब्त..!

Image
पालघर: तलासरी पुलिस थाने की बड़ी कार्रवाई – अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को दबोचा, ₹13 लाख से अधिक का माल जब्त..! अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख द्वारा सभी थाना प्रभारियों व स्थानीय अपराध शाखा को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे गैरकानूनी धंधों का समूल नाश किया जाए। इन्हीं निर्देशों के अंतर्गत दिनांक 24 जून 2025 को तलासरी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अजय गोरड को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक MH-48/CQ-1891) के माध्यम से अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर मौजे उधवा, नवापाड़ा गांव की सीमा में उधवा-तलासरी रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया और वाहन चालक की पहचान रत्नेश लालजी उपाध्याय (उम्र 39 वर्ष, निवासी: धानीव पेल्हार, वसई, मूल निवासी: जनपद भदोही, उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान वाहन की तलाशी लेने पर यह सामने आया कि वह दादरा नगर हवेली से गुजरात राज्य की ओर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलि...

पालघर जिला पुलिस दल में "मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (MCU)" का शुभारंभ..!

Image
पालघर जिला पुलिस दल में "मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (MCU)" का शुभारंभ..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (Measurement Collection Unit - MCU) का उद्घाटन किया गया। इस नवोन्मेषी उपक्रम का उद्घाटन कोकण परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संजय दराडे के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, पुलिस उप अधीक्षक (गृह) संगीता शिंदे अल्फोंसो, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। भारत सरकार द्वारा पारित Criminal Procedure (Identification) Act 2022 के अंतर्गत राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (NCRB), नई दिल्ली के मार्गदर्शन में सभी जिलों में Measurement Collection Unit (MCU) की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रणाली देश के सभी जिलों और कारागृहों को एक-दूसरे से तकनीकी रूप से जोड़ती है। MCU के माध्यम से आपराधिक मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की भौतिक (फिजिकल) और जैविक (बायोलॉजिकल) जानकारी एकत्र, संग्रहित एवं विश्लेषित की जाएगी। प...

पालघर: विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने हेतु दप्तर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न..!

Image
पालघर: विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने हेतु दप्तर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! “शिक्षा ही आधुनिक युग की असली चाबी है” — इसी मूलमंत्र को आधार मानते हुए कोकिळाताई बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था, धुळे तथा आदिवासी एकता मित्र मंडळ के संयुक्त तत्वावधान में जिले के मनोर क्षेत्र के पांच आदिवासी बहुल जिल्हा परिषद स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए दप्तर (स्कूल बैग) वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस जनोपयोगी सामाजिक उपक्रम का आयोजन पालघर जिले के विभिन्न विद्यालयों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  इस उपक्रम के अंतर्गत जिन विद्यालयों में गतिविधियाँ आयोजित की गईं, उनमें जिल्हा परिषद शाळा – रईस पाडा, जिल्हा परिषद शाळा – पाटील पाडा, जिल्हा परिषद शाळा – भोईर पाडा, जिल्हा परिषद शाळा – घरत पाडा तथा जिल्हा परिषद केंद्रीय मराठी शाळा – मनोर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रमों का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष जनाठे ने की, जिनकी मार्गदर्शक उपस्थिति ने आयोज...

पालघर: जिले में विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर जनजागृति अभियान, पुलिस ने रैली और जागरूकता कार्यक्रमों से जनता को किया सतर्क..!

Image
पालघर: जिले में विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर जनजागृति अभियान, पुलिस ने रैली और जागरूकता कार्यक्रमों से जनता को किया सतर्क..! अखिलेश चौबे  पालघर..! प्रत्येक वर्ष 26 जून को विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष पहल करते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में जिले के सभी पुलिस थानों के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें रैली, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता, बैनर-होर्डिंग प्रचार और सार्वजनिक स्थानों पर जनजागृति जैसे उपक्रम शामिल थे। यतिश देशमुख ने 26 जून को जिला पुलिस अधिकारियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मादक पदार्थों का सेवन समाज व युवा वर्ग के लिए गंभीर संकट बनता जा रहा है। इसी के मद्देनज़र प्रत्येक पुलिस स्टेशन के कार्यक्षेत्र में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनता में इस विषय को लेकर सजगता और सतर्कता बढ़ाना अत्यावश्यक है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के शैक्षणिक संस्थानों जैसे स्कूलों और कॉलेजों में मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणा...

पालघर: डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बोईसर मंडल में श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न..! "खासदार डॉ. हेमंत विष्णू सवरा की विशेष उपस्थिती, सेवा-सुशासन योजनाओं की दी जानकारी"

Image
पालघर: डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बोईसर मंडल में श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न..!  "खासदार डॉ. हेमंत विष्णू सवरा की विशेष उपस्थिती, सेवा-सुशासन योजनाओं की दी जानकारी" अखिलेश चौबे  पालघर..! राष्ट्रनिष्ठ नेता स्वर्गीय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा बोईसर मंडल ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालघर लोकसभा क्षेत्र के युवा एवं ऊर्जावान सांसद डॉ. हेमंत विष्णू सवरा उपस्थित रहे। उन्होंने स्व. डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित जनों को प्रेरित किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. सवरा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण – मोदी@11 अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार ये योजनाएं गरीब और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागृति का संदेश देते हुए पास्थळ ग्रामपंचायत अंतर्गत आंबट गोड...

पालघर: शिवसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ: पालघर तालुका के दांडी गांव में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए 29 परिवारों को मिला सहारा..!

Image
पालघर: शिवसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ: पालघर तालुका के दांडी गांव में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए 29 परिवारों को मिला सहारा..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के तालुका के दांडी गांव में तेज़ हवाओं और बारिश के कारण अचानक आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में गांव के कुल 29 घरों को नुकसान पहुंचा, कई घरों की छतें उड़ गईं और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कठिन समय में शिवसेना ने मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आकर प्रत्यक्ष मदद की। दांडी गांव के ग्रामवासियों ने जब शिवसेना के जिल्हाप्रमुख कुंदन संखे से संपर्क कर हालात से अवगत कराया और सहायता की मांग की, तब उन्होंने देर न करते हुए स्वयं गांव में पहुंचकर प्रभावित 29 परिवारों को छत के लिए आवश्यक पत्रों (टीन की चादरें) का वितरण किया। उन्होंने न सिर्फ आर्थिक और भौतिक मदद दी, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि शिवसेना हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी। इस अवसर पर बोलते हुए कई ग्रामवासियों ने कहा कि चुनावों से पहले तो तमाम राजनैतिक दल गांवों का रुख करते हैं, परंतु ...

पालघर: जिले के बोईसर में बिजली संकट पर भड़की मनसे, तीन दिन में हल करने का मिला आश्वासन..!

Image
पालघर: जिले के बोईसर में बिजली संकट पर भड़की मनसे, तीन दिन में हल करने का मिला आश्वासन..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के बोईसर शहर व आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। नागरिकों की इन समस्याओं को लेकर आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के उपकार्यकारी अभियंता से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से दो गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। पहला मुद्दा बोईसर शहर, बोईसर पूर्व के दांडीपाड़ा व धनानीनगर क्षेत्र में बार-बार बिजली जाने और वोल्टेज फ्लक्चुएशन का था, जिससे स्थानीय नागरिक अत्यधिक परेशान हैं। दूसरा मुद्दा राणीशिगांव क्षेत्र से जुड़ा था, जहां हाल ही में बिजली का कंडक्टर गिरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा वहां कई खंभे जर्जर हालत में हैं, जिन्हें हटाकर तुरंत नए पोल लगाए जाने की आवश्यकता है। मनसे की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उपकार्यकारी अभियंता ने आश्वस्त क...

पालघर: जिले के बोईसर के संजय नगर में रसायनों से लदे ट्रक में भीषण आग, अब तक नहीं पाया गया नियंत्रण..! "दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर मौजूद, इलाके में भगदड़, प्रशासन सतर्क"

Image
पालघर: जिले के बोईसर के संजय नगर में रसायनों से लदे ट्रक में भीषण आग, अब तक नहीं पाया गया नियंत्रण..!  "दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर मौजूद, इलाके में भगदड़, प्रशासन सतर्क" अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के बोईसर शहर स्थित संजय नगर में इस वक्त भीषण आग लगी हुई है। राम मंदिर के ठीक बगल में खड़े एक ट्रक में अचानक आग भड़क गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में खतरनाक रसायन (केमिकल) लदे हुए हैं। आग लगातार विकराल रूप लेती जा रही है और इस पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग की तीन गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का हरसंभव प्रयास कर रही हैं, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक है कि रुक-रुक कर विस्फोट जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। घटनास्थल से धुएं का घना गुबार उठ रहा है, जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो गया है। पुलिस प्रशासन भी तत्काल मौके पर पहुंचा है और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर खाली कराया जा रहा है। रिहायशी इलाका होने के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं। स्थानीय निवासियों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नही...

पालघर: जिले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7 लाख से अधिक का गांजा और वाहन जब्त..!

Image
पालघर: जिले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7 लाख से अधिक का गांजा और वाहन जब्त..! अखिलेश चौबे  पालघर..! जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए दो आरोपियों को गांजे के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख के आदेशानुसार की गई, जिन्होंने जिले में चल रहे अवैध धंधों को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी थानों के प्रभारी अधिकारियों और स्थानीय अपराध शाखा को सख्त निर्देश दिए हैं। दिनांक 13 जून 2025 को स्थानीय अपराध शाखा, पालघर के पुलिस निरीक्षक श्री प्रदीप पाटील के मार्गदर्शन में एक पुलिस दल ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर विक्रमगड पुलिस स्टेशन की सहायता से विक्रमगड-जव्हार रोड पर यशवंतनगर गांव की सीमा में सायं 8:45 बजे के करीब एक वेरणा कार (क्रमांक GJ-15/CO-4644) को रोका। पुलिस द्वारा वेरणा कार की जांच करने पर उसमें सवार दो व्यक्ति सतिश लक्ष्मण वाघ (उम्र 52 वर्ष) और सागर सोमनाथ बलसाने (उम्र 29 वर्ष), दोनों निवासी कुंभारवाडा, नासिक के कब्जे से कुल 10.2...

पालघर: अपहरण और हत्या के गंभीर मामले में पाँच महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..!

Image
पालघर: अपहरण और हत्या के गंभीर मामले में पाँच महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..! अखिलेश चौबे  पालघर..! घोलवड पुलिस स्टेशन में दर्ज एक गंभीर अपहरण और हत्या के मामले में पाँच महीने से फरार चल रहे आरोपी को पालघर की स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता अर्जित की है। यह प्रकरण दिनांक 27 जनवरी 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140 (3), 140 (1), 142, 351 (2), 3 (5), 61 (2)(अ), 103 (1), 238 (अ) के अंतर्गत दर्ज किया गया था। आप को बता दें कि 19 जनवरी 2025 को अशोक रमण धोडी उम्र 52 वर्ष, निवासी वेवजी, तालुका तलासरी, जिला पालघर) का अपने भाई अविनाश रमण धोडी से ज़मीन और घरपट्टी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपी अविनाश ने अपने साथियों के साथ साजिश रची और अपने ही सगे भाई अशोक का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को एक कार समेत गुजरात राज्य के वलसाड जिले के उमरगांव तालुका में स्थित पानी से भरी खदान में फेंक दिया गया। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 3 आरोपी फरार थे। इनमें से एक फरार आरोपी मनोज भव...

पालघर: जिले के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थियों की समस्याएं जल्द सुलझाई जाएं: सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने राज्य सरकार से की मांग..!

Image
पालघर: जिले के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थियों की समस्याएं जल्द सुलझाई जाएं: सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने राज्य सरकार से की मांग..! अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के लोकसभा से सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा ने राज्य के शालेय शिक्षण राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर को एक पत्र सौंपते हुए शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों पर त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है। यह पत्र उस समय सौंपा गया जब राज्यमंत्री डॉ. भोयर पालघर जिले के दौरे पर थे और उन्होंने जिले की शैक्षणिक व प्रशासकीय स्थिति का जायजा लिया। सांसद डॉ. सवरा ने अपने निवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि वर्तमान में शिक्षण क्षेत्र से जुड़े अनेक मुद्दे वर्षों से प्रलंबित हैं और इससे न केवल शिक्षक और कर्मचारी बल्कि विद्यार्थी भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता दिखाते हुए ठोस निर्णय लेने की अपील की। मुख्य मांगों के तहत सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि 15 मार्च 2024 के शासन निर्णय के तहत रद्द की गई संच मान्यता को...

पालघर: जिले में नाबालिग पर अवैध पिस्तौल से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लॉज मालिक पर भी मामला दर्ज..!

Image
पालघर: जिले में नाबालिग पर अवैध पिस्तौल से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, लॉज मालिक पर भी मामला दर्ज..! अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के केळवा सागरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी को पनाह देने और लॉज में ठहराने के आरोप में लॉज मालिक पर भी केस दर्ज किया गया है। यह मामला केळवा सागरी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 31/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109, 137(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25 के तहत दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने 30 मई 2025 को पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को आरोपी ने बहला-फुसलाकर अगवा किया और केळवा गांव स्थित राऊत रेसिडेंसी लॉज में ले जाकर अवैध पिस्तौल से गोली मारने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अभिजीत धाराशिवकर, तथा सहायक पुलिस निरीक्षक विजया गोस्वामी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश दीपक धोडी (उम्र 18 वर्ष 6 मह...

पालघर: जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, कोकीन-गांजा और कार जब्त..!

Image
पालघर: जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, कोकीन-गांजा और कार जब्त..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा द्वारा एक सशक्त और व्यापक कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा, कोकीन, नकदी और एक लग्ज़री कार जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक देशमुख ने जिले को नशामुक्त करने के उद्देश्य से सभी थानों को कड़े निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत, स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक श्री प्रदीप पाटील के मार्गदर्शन में 24 मई से 6 जून 2025 के बीच पालघर और बोईसर क्षेत्र में गुप्त सूचना और सघन गश्त के आधार पर कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने 4 किलो 835 ग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य ₹95,000), 123 ग्राम कोकीन (अनुमानित मूल्य ₹3,00,000), ₹5,700 नगद एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिज़ायर कार (MH-48/DC-2680, अनुमानित मूल्य ₹5,00,000) जब्त की है। इस संबंध में पालघर और बोईसर पुलिस थानों में एनडीपीएस अ...

पालघर: जिले में शिवसेना पूरी ताकत से लड़ेगी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं का चुनाव, जीत का किया दावा..!

Image
पालघर: जिले में शिवसेना पूरी ताकत से लड़ेगी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं का चुनाव, जीत का किया दावा..! अखिलेश चौबे  पालघर..! सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय दिए जाने के बाद, जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर परिषद चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। आगामी कुछ महीनों में ये चुनाव संपन्न होने की संभावना है। इसी संदर्भ में शिवसेना ने अब से ही अपनी रणनीति तेज कर दी है और घोषणा की है कि पार्टी आगामी चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी और विजय प्राप्त करेगी। पिछले कुछ महीनों में शिवसेना में कई प्रभावशाली नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रवेश हुआ है, जिससे पार्टी की ताकत और जनाधार में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में डहाणू तालुका के कासा क्षेत्र में शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे की अध्यक्षता में चार जिला परिषद गटों के प्रमुख पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस उत्साहपूर्ण बैठक में पदाधिकारियों ने एकमत से यह संकल्प लिया कि आने वाले जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर परिषद चुनावों में शिवसेना के उम्मीदवारों को पूरी ताकत और ...

पालघर: रामनारायण गोयल ने संभाली रोटरी क्लब बोईसर की कमान..!

Image
पालघर: रामनारायण गोयल ने संभाली रोटरी क्लब बोईसर की कमान..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के औद्योगिक बोईसर शहर में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर (क्लब आईडी 30218) के नए सत्र 2025-26 के लिए रोटेरियन रामनारायण गोयल को क्लब का "इंस्पायर प्रेसिडेंट" नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उनके नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी टीम का शपथ ग्रहण एवं स्थापना समारोह रविवार की संध्या पीटीमा ऑडिटोरियम में बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3141 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. मनीष मोटवानी थे। मंच पर उनके साथ कई वरिष्ठ रोटेरियन पदाधिकारी, क्लब सदस्य, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथिगण तथा रोटरी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ, जिसके बाद वर्ष 2024-25 के प्रेसिडेंट रोटेरियन विलास शहापुरे ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. मोटवानी ने रामनारायण गोयल को औपचारिक रूप से प्रेसिडेंट पद की शपथ दिलाई और उन्हें क्लब ध्...