पालघर: जिले के बोईसर में बिजली संकट पर भड़की मनसे, तीन दिन में हल करने का मिला आश्वासन..!

पालघर: जिले के बोईसर में बिजली संकट पर भड़की मनसे, तीन दिन में हल करने का मिला आश्वासन..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले के बोईसर शहर व आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। नागरिकों की इन समस्याओं को लेकर आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के उपकार्यकारी अभियंता से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
इस प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से दो गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। पहला मुद्दा बोईसर शहर, बोईसर पूर्व के दांडीपाड़ा व धनानीनगर क्षेत्र में बार-बार बिजली जाने और वोल्टेज फ्लक्चुएशन का था, जिससे स्थानीय नागरिक अत्यधिक परेशान हैं। दूसरा मुद्दा राणीशिगांव क्षेत्र से जुड़ा था, जहां हाल ही में बिजली का कंडक्टर गिरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा वहां कई खंभे जर्जर हालत में हैं, जिन्हें हटाकर तुरंत नए पोल लगाए जाने की आवश्यकता है।
मनसे की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उपकार्यकारी अभियंता ने आश्वस्त किया कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महावितरण के कर्मचारी युद्ध स्तर पर कार्य शुरू करेंगे, जिससे नागरिकों को राहत मिल सके।

इस चर्चा के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मनसे उपतालुका अध्यक्ष सत्यम मिथिलेश मिश्रा ने किया। उनके साथ मनसे महिला सेना की सक्रिय कार्यकर्ता रेश्मा जगताप भी मौजूद थीं। इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र सैनिक के रूप में तन्मय काशिनाथ संखे, सरवली शाखा अध्यक्ष मितेश राऊत, राणीशिगांव शाखा अध्यक्ष रुपेश धोडी, दांडीपाड़ा उपविभाग अध्यक्ष वसंत तरसे, तथा धनानीनगर शाखा अध्यक्ष मोनू शर्मा समेत भीमनगर शाखा अध्यक्ष भूषण पाटील, महाराष्ट्र सैनिक सुयोग संखे, जिदनेश मूरकर, राहुल मिश्रा और शिवम शुक्ला भी इस दौरान उपस्थित रहे।
इनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे, जिन्होंने बिजली की समस्याओं पर तीव्र रोष व्यक्त किया।
मनसे द्वारा किए गए इस ठोस हस्तक्षेप से क्षेत्र के नागरिकों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा और जनजीवन सामान्य हो सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।