पालघर: अपहरण और हत्या के गंभीर मामले में पाँच महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..!
पालघर: अपहरण और हत्या के गंभीर मामले में पाँच महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! घोलवड पुलिस स्टेशन में दर्ज एक गंभीर अपहरण और हत्या के मामले में पाँच महीने से फरार चल रहे आरोपी को पालघर की स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता अर्जित की है। यह प्रकरण दिनांक 27 जनवरी 2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140 (3), 140 (1), 142, 351 (2), 3 (5), 61 (2)(अ), 103 (1), 238 (अ) के अंतर्गत दर्ज किया गया था।
आप को बता दें कि 19 जनवरी 2025 को अशोक रमण धोडी उम्र 52 वर्ष, निवासी वेवजी, तालुका तलासरी, जिला पालघर) का अपने भाई अविनाश रमण धोडी से ज़मीन और घरपट्टी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपी अविनाश ने अपने साथियों के साथ साजिश रची और अपने ही सगे भाई अशोक का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को एक कार समेत गुजरात राज्य के वलसाड जिले के उमरगांव तालुका में स्थित पानी से भरी खदान में फेंक दिया गया।
इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 3 आरोपी फरार थे। इनमें से एक फरार आरोपी मनोज भवरसिंह राजपूत (उम्र 34 वर्ष, मूल निवासी काकलवास, तहसील देसुरी, जिला पाली, राजस्थान) को 12 जून 2025 को ठाणे जिले के शाहपुर से गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस गंभीर अपराध की गहन जांच डहाणू विभाग की उपविभागीय पुलिस अधिकारी अंकिता कणसे के मार्गदर्शन में की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की तफ्तीश में पालघर पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस संपूर्ण कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी डहाणू अंकिता कणसे ने किया। इनके मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा पालघर के पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील और उनकी टीम — पोउनि रविंद्र वानखेडे, पोउनि गोरखनाथ राठौड़, पोहवा दीपक राऊत, संदीप सरदार, नरेंद्र पाटील, राकेश पाटील, कैलास पाटील, दिनेश गायकवाड़, भगवान आव्हाड और पोअमं महेश अवतार ने संयुक्त रूप से समन्वय बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
Comments
Post a Comment