पालघर: जिले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7 लाख से अधिक का गांजा और वाहन जब्त..!
पालघर: जिले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹7 लाख से अधिक का गांजा और वाहन जब्त..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए दो आरोपियों को गांजे के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख के आदेशानुसार की गई, जिन्होंने जिले में चल रहे अवैध धंधों को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी थानों के प्रभारी अधिकारियों और स्थानीय अपराध शाखा को सख्त निर्देश दिए हैं।
दिनांक 13 जून 2025 को स्थानीय अपराध शाखा, पालघर के पुलिस निरीक्षक श्री प्रदीप पाटील के मार्गदर्शन में एक पुलिस दल ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर विक्रमगड पुलिस स्टेशन की सहायता से विक्रमगड-जव्हार रोड पर यशवंतनगर गांव की सीमा में सायं 8:45 बजे के करीब एक वेरणा कार (क्रमांक GJ-15/CO-4644) को रोका।
पुलिस द्वारा वेरणा कार की जांच करने पर उसमें सवार दो व्यक्ति सतिश लक्ष्मण वाघ (उम्र 52 वर्ष) और सागर सोमनाथ बलसाने (उम्र 29 वर्ष), दोनों निवासी कुंभारवाडा, नासिक के कब्जे से कुल 10.258 किलोग्राम वजन का गांजा बरामद किया गया।
इस मादक पदार्थ की बाजार कीमत लगभग ₹2,05,160/- आंकी गई है। इसके साथ ही आरोपी जिस वेरणा कार (क्रमांक GJ-15/CO-4644) में गांजा ले जा रहे थे, उसकी अनुमानित कीमत ₹5,00,000/- है। इस प्रकार पुलिस ने कुल ₹7,05,160/- मूल्य का माल जब्त कर लिया है।
इस संबंध में विक्रमगड पुलिस स्टेशन में गु. र. नं. 183/2025 के तहत NDPS अधिनियम की धारा 8(क), 20(ब)(ii) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को दिनांक 14 जून 2025 को गिरफ्तार कर 17 जून 2025 तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश मा. प्रथम श्रेणी न्यायालय, जव्हार ने दिया है।
यह महत्वपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पालघर यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे के मार्गदर्शन में तथा पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील, सहायक पुलिस निरीक्षक रविंद्र पारखे, पो.उ.नि. रविंद्र वानखेडे, गोरखनाथ राठोड, भगवान पाटील सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों दिलीप जनाठे, संतोष निकोळे, संजय धांगडा, उत्तम बिरारी, शिवाजी भोईर, प्रशांत निकम, विशाल कडव, संदीप कुवरा, भालचंद्र भोये, सुशिल बांगर की टीम द्वारा अंजाम दी गई।
इस मामले की आगे की जांच विक्रमगड पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक अजित गोळे कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गांजा किसके लिए और कहां ले जाया जा रहा था, और इसके पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है।
Comments
Post a Comment