पालघर जिला पुलिस दल में "मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (MCU)" का शुभारंभ..!

पालघर जिला पुलिस दल में "मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (MCU)" का शुभारंभ..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले के स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (Measurement Collection Unit - MCU) का उद्घाटन किया गया। इस नवोन्मेषी उपक्रम का उद्घाटन कोकण परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संजय दराडे के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, पुलिस उप अधीक्षक (गृह) संगीता शिंदे अल्फोंसो, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारत सरकार द्वारा पारित Criminal Procedure (Identification) Act 2022 के अंतर्गत राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (NCRB), नई दिल्ली के मार्गदर्शन में सभी जिलों में Measurement Collection Unit (MCU) की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रणाली देश के सभी जिलों और कारागृहों को एक-दूसरे से तकनीकी रूप से जोड़ती है। MCU के माध्यम से आपराधिक मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की भौतिक (फिजिकल) और जैविक (बायोलॉजिकल) जानकारी एकत्र, संग्रहित एवं विश्लेषित की जाएगी।
पूर्व में लागू Identification of Prisoners Act 1920 के अनुसार केवल उन दोषियों के फोटोग्राफ और हाथ-पैर के निशान लिए जाते थे जिन्हें न्यायालय द्वारा एक वर्ष या उससे अधिक की सजा सुनाई गई हो, या जिनकी जांच-पड़ताल के लिए अस्थायी हिरासत हुई हो। अब इस व्यवस्था को अत्याधुनिक रूप देते हुए Criminal Procedure (Identification) Act 2022 के तहत MCU में गिरफ्तार व्यक्तियों की रेटिना स्कैन, हाथ-पैरों के निशान, शरीर की माप, शरीर पर मौजूद पहचान चिन्ह या निशान, सभी कोणों से खींचे गए फोटोग्राफ तथा व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जाएगी। यह पूरी जानकारी संबंधित जांच अधिकारी को उनके ई-मेल पर त्वरित रूप से भेजी जाएगी।
महत्वपूर्ण रूप से, यह डेटा लगभग 75 वर्षों तक संग्रहीत रहेगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि यदि कोई अपराधी वेष बदलकर या चेहरा छुपाकर दोबारा अपराध करता है, तो MCU द्वारा उपलब्ध तकनीकी सूचनाओं, फोटोग्राफ्स और वीडियो के आधार पर उसकी पहचान तुरंत की जा सकेगी।
इस पहल से अपराधों की जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और सटीकता आएगी तथा अपराधियों की पहचान और पुनरावृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा। MCU की स्थापना पालघर जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।