पालघर: तलासरी पुलिस थाने की बड़ी कार्रवाई – अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को दबोचा, ₹13 लाख से अधिक का माल जब्त..!
पालघर: तलासरी पुलिस थाने की बड़ी कार्रवाई – अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को दबोचा, ₹13 लाख से अधिक का माल जब्त..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख द्वारा सभी थाना प्रभारियों व स्थानीय अपराध शाखा को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे गैरकानूनी धंधों का समूल नाश किया जाए।
इन्हीं निर्देशों के अंतर्गत दिनांक 24 जून 2025 को तलासरी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अजय गोरड को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक MH-48/CQ-1891) के माध्यम से अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर मौजे उधवा, नवापाड़ा गांव की सीमा में उधवा-तलासरी रोड पर नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया और वाहन चालक की पहचान रत्नेश लालजी उपाध्याय (उम्र 39 वर्ष, निवासी: धानीव पेल्हार, वसई, मूल निवासी: जनपद भदोही, उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान वाहन की तलाशी लेने पर यह सामने आया कि वह दादरा नगर हवेली से गुजरात राज्य की ओर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बोलेरो गाड़ी समेत कुल ₹13,24,000/- रुपये मूल्य का माल जब्त किया है।
इस संबंध में तलासरी पुलिस थाने में महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65(अ)(ई) के तहत गुन्हा क्रमांक 98/2025 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय (डहाणु) में पेश किया गया, जहाँ से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
इस पूरे प्रकरण की जांच तलासरी पुलिस थाने के सहायक फौजदार हिरामण खोटरे द्वारा की जा रही है। कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अंकिता कणसे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अजय गोरड, सपोनि हेमंत देवरे, पोउपनि जयराम उमतोल, सफौ हिरामण खोटरे, पोहवा प्रविण चौरे, तथा पोअं संदीप चौधरी की प्रमुख भूमिका रही।
यह कार्रवाई पालघर पुलिस की सजगता, तत्परता और जिले को अपराधमुक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Comments
Post a Comment