पालघर: जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, कोकीन-गांजा और कार जब्त..!

पालघर: जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, कोकीन-गांजा और कार जब्त..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा द्वारा एक सशक्त और व्यापक कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा, कोकीन, नकदी और एक लग्ज़री कार जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक देशमुख ने जिले को नशामुक्त करने के उद्देश्य से सभी थानों को कड़े निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत, स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक श्री प्रदीप पाटील के मार्गदर्शन में 24 मई से 6 जून 2025 के बीच पालघर और बोईसर क्षेत्र में गुप्त सूचना और सघन गश्त के आधार पर कुल 3 प्रकरण दर्ज किए गए।
इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने 4 किलो 835 ग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य ₹95,000), 123 ग्राम कोकीन (अनुमानित मूल्य ₹3,00,000), ₹5,700 नगद एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिज़ायर कार (MH-48/DC-2680, अनुमानित मूल्य ₹5,00,000) जब्त की है।

इस संबंध में पालघर और बोईसर पुलिस थानों में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत नीचे दिए गए प्रकरण दर्ज किए गए हैं:

1. बोईसर पुलिस थाना, अपराध क्रमांक 234/2025, धारा 8(क), 20(ब), (ii)
2. पालघर पुलिस थाना, अपराध क्रमांक 156/2025, धारा 8(क), 20(ब), (ii)
3. पालघर पुलिस थाना, अपराध क्रमांक 163/2025, धारा 8(क), 21(अ), 29

इस विशेष अभियान में श्री विनायक नरळे (अपर पुलिस अधीक्षक, पालघर) एवं निरीक्षक प्रदीप पाटील सहित सहायक निरीक्षक अनिल व्हटकर, उपनिरीक्षक स्वप्नील सावंतदेसाई, गोरखनाथ राठौड़, और अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
 यतिश देशमुख ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नशीले पदार्थों के विरुद्ध यह मुहिम और भी सख्ती से आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे पालघर जिला पूरी तरह से नशामुक्त हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।