पालघर: शिवसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ: पालघर तालुका के दांडी गांव में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए 29 परिवारों को मिला सहारा..!

पालघर: शिवसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ: पालघर तालुका के दांडी गांव में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए 29 परिवारों को मिला सहारा..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले के तालुका के दांडी गांव में तेज़ हवाओं और बारिश के कारण अचानक आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में गांव के कुल 29 घरों को नुकसान पहुंचा, कई घरों की छतें उड़ गईं और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
इस कठिन समय में शिवसेना ने मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आकर प्रत्यक्ष मदद की। दांडी गांव के ग्रामवासियों ने जब शिवसेना के जिल्हाप्रमुख कुंदन संखे से संपर्क कर हालात से अवगत कराया और सहायता की मांग की, तब उन्होंने देर न करते हुए स्वयं गांव में पहुंचकर प्रभावित 29 परिवारों को छत के लिए आवश्यक पत्रों (टीन की चादरें) का वितरण किया।
उन्होंने न सिर्फ आर्थिक और भौतिक मदद दी, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि शिवसेना हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर बोलते हुए कई ग्रामवासियों ने कहा कि चुनावों से पहले तो तमाम राजनैतिक दल गांवों का रुख करते हैं, परंतु जब कोई आपदा आती है, तो सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। लेकिन शिवसेना के कार्यकर्ताओं और नेतृत्व ने मौके पर पहुंचकर जो मदद दी है, वह सराहनीय है।
इस मदद वितरण कार्यक्रम के दौरान शिवसेना जिल्हाप्रमुख कुंदन संखे स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ जिला संघटिका वैदेही वाढाण भी पीड़ितों की ढाढस बंधाने और राहत सामग्री वितरण हेतु मौके पर पहुंचीं।
दांडी गांव के शिवसेना कार्यकर्ता कुंदन दवणे और संजय आक्रे ने भी इस कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय दांडी सोसायटी के चेयरमैन नंदकुमार तामोरे एवं वाईस चेयरमैन राजेंद्र पागधरे ने प्रशासनिक समन्वय में सहयोग किया।
इसके अतिरिक्त ग्रामस्थ सुरेश मेस्त्री, संजय तामोरे, देवेंद्र केणी और अवधूत तामोरे भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इस अवसर पर गांव के अनेक निवासी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शिवसेना द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना करते दिखाई दिए।
शिवसेना की यह मदद ग्रामीणों के लिए सिर्फ एक राहत नहीं, बल्कि विश्वास का प्रतीक बन गई है।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।