पालघर: सेवा संकल्प अभियान के तहत UIDAI के मार्गदर्शन में सटीक, पारदर्शी और नागरिकाभिमुख सेवा पर जोर।

पालघर: सेवा संकल्प अभियान के तहत UIDAI के मार्गदर्शन में सटीक, पारदर्शी और नागरिकाभिमुख सेवा पर जोर।

अखिलेश चौबे 
पालघर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पालघर जिले में आधार सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलााधिकारी कार्यालय की ओर से सभी आधार केंद्र संचालकों एवं ऑपरेटरों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के विशेषज्ञ मार्गदर्शकों की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में आधार पंजीकरण, अद्ययावधिकरण और सेवा प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण में UIDAI के नियमों एवं दिशानिर्देशों का पालन, दस्तावेजों की उचित जांच, पंजीकरण प्रक्रिया में आवश्यक सावधानियां तथा तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन किया गया। केंद्र संचालकों द्वारा कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
 UIDAI के नियमों का सख्ती से पालन, दस्तावेजों की उचित एवं पारदर्शी जांच, तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का समय पर समाधान, नागरिकों के साथ सौजन्यपूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार, दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर आधार सेवा, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता।
जिले के भौगोलिक विस्तार और ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में आधार सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए इस प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे आधार केंद्र संचालकों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।