पालघर: युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट ने यादव नगर में 22वें वर्ष भी भव्य गणेशोत्सव, कथा-भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण।

पालघर: युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट ने यादव नगर में 22वें वर्ष भी भव्य गणेशोत्सव, कथा-भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के औद्योगिक बोईसर पूर्व के यादव नगर में युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 22वें वर्ष सार्वजनिक श्रीगणेशोत्सव भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। 11 दिवसीय उत्सव में पूजा-पाठ, आरती, कथा और भजन का आयोजन हुआ। पटवा निवास पर पंडित कथाकार कनक महाराज जी ने कथा और भजन प्रस्तुत किए, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
उत्सव के शुभारंभ पर समाजसेवक मन्य पप्पू यादव और सरजू पटवा ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भगवा ध्वज और भगवा टोपी के साथ श्रद्धालुओं ने “जय जय श्रीराम” और “जय श्रीगणेश” के जयघोष लगाए तथा धार्मिक गीतों पर नृत्य किया।
आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप झां, प्रदीप यादव, रणविजय सिंह, शिवम पटवा, भैया लाल यादव, रमोद पटवा, संतोष प्रजापति, हरिश्चन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र यादव, चंदबली यादव, विनोद मिश्रा, विनोद यादव, अयोध्या शर्मा, मनी राम सिंह, मुन्ना सिंह, कमलेश यादव, सुमित पटवा, नरायण पटवा, आरूण चव्हाण, डाक्टर राम अचल सिंह, सचिन पाटिल, गिरधारी सिंह पुरोहित, तुलसी यादव और छंगा सिंह का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा महिला मंडल, बाल सेना और धर्म सेना ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक पटवा जयकुमार ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं, पत्रकार बंधुओं और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संदेश दिया कि धार्मिक आयोजनों में धार्मिक गीतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिले और समाज में एकता तथा सद्भाव मजबूत हो।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।