पालघर: अनंत चतुर्दशी पर बोईसर में पंचतत्व सेवा संस्था की भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन।
पालघर: अनंत चतुर्दशी पर बोईसर में पंचतत्व सेवा संस्था की भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक बोइसर शहर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पंचतत्व सेवा संस्था, बोईसर की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और भक्तिभाव से परिपूर्ण इस शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने मार्ग में उपस्थित गणेश भक्तों और श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
शोभायात्रा में शिव तांडव, अघोरियों का नृत्य, महाबली हनुमान तथा मां काली की जीवंत झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। धार्मिक प्रस्तुतियों और झांकियों के साथ आगे बढ़ रही शोभायात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह का वातावरण दिखाई दिया।
बोईसर रेलवे स्टेशन के समीप इस विशाल शोभायात्रा और उमड़े भक्तों के जनसैलाब का अवलोकन करने राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रोहित सिंह ‘गौसेवक’, ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख ओमप्रकाश द्विवेदी तथा ‘मुंबई राजनीति’ के ब्यूरो चीफ अखिलेश चौबे भी पहुंचे। उन्होंने शोभायात्रा में प्रस्तुत विभिन्न झांकियों का अवलोकन किया तथा गणेश भक्तों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
पंचतत्व सेवा संस्था की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा में धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में सहभागिता की और विभिन्न झांकियों का आनंद लिया।
Comments
Post a Comment