Posts

Showing posts from December, 2024

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न..!

Image
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न..! अखिलेश चौबे  पालघर..! अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का स्नेह सम्मेलन रविवार 29 दिसंबर 2024 को पालघर जिले के दहानू तहसील अंतर्गत चिंचनी में आयोजित किया गया।  ज्ञात हो कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ देश के 22 राज्यों में काम कर रहा है। ऐसे ही पालघर जिले में मुंबई प्रदेश अध्यक्ष बाबा जोशी के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए उनके हित के लिए उनके स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार के लिए संघ निरंतर कार्य कर रहा है पालघर जिला के जिला अध्यक्ष दिनेश पाठक समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूदत्त हाल में भगवान परशुराम की तस्वीर पर मल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करते हुए किया गया। कार्यक्रम में छोटे छोटे व्यवसायिक स्टॉल भी लगाये गये थे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के इस महासम्मेलन में पालघर जिले से लेकर संपूर्ण महाराष्ट्र से ब्राह्मण बंधु पधारे हुए थे।  पालघर जिले के वसई विधानसभा की विधायिका स्नेहा पंडित दुबे मुख्य ...

तारापुर एमआईडीसी के यू के एरोमेटिक्स एंड केमिकल (K-6/4) लगी भीषण आग..!

Image
तारापुर एमआईडीसी के यू के एरोमेटिक्स एंड केमिकल (K-6/4) लगी भीषण आग..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के औद्योगिक बोईसर शहर के तारापुर एमआईडीसी यू के एरोमेटिक्स एंड केमिकल (K-6/3) स्टार्लिंग होटल सामने स्थित कंपनी में भीषण आग लगने की खबर बताई जा रही है, दमकल विभाग समय पर घटनास्थल पे पहुंच चुकी है, और आग नियंत्रण में करने का प्रयास कर रही है। K-6 में 5:00, 5:30 के बीच आग लगने की खबर सामने आई जिसके उपरांत आस-पास के इलाके में हड़कंप सी मच गई है और फैक्ट्री के निकलते धुंए को देखकर आस-पास के फैक्ट्री के लोग भी जमा हो रहे हैं, पर आपको बता दे कि दमकल विभाग घटना पर पहुंच चुकी है, और राहत बचत के लिए कार्य तेजी से कर रही है। प्रशासन और पुलिस भी वहां पर उपस्थित हो चुकी है और उसे इलाके की घेराबंदी करने का कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल आपको बता दे की इस घटना में किसी की मौत या आहत होने की खबर अभी तक बाहर नहीं आई है।

कुंभवली गांव में विकास कार्यों का दौर।गैलेक्सी उद्योग समूह के सीएसआर फंड से एक लाख लीटर क्षमता की पानीटंकी एवं अन्य संबंधित कार्यों का किया गया उद्घाटन..!

Image
कुंभवली गांव में विकास कार्यों का दौर। गैलेक्सी उद्योग समूह के सीएसआर फंड से एक लाख लीटर क्षमता की पानीटंकी एवं अन्य संबंधित कार्यों का किया गया उद्घाटन..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के पालघर विधानसभा कुंभवली गांव में पिछले कुछ महीनों से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया तथा तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में गैलेक्सी उद्योग समूह के सीएसआर फंड से स्वीकृत एक लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी एवं अन्य संबंधित कार्यों का उद्घाटन आयोजित किया गया। किसी भी क्षेत्र और गांव के विकास के लिए सरकारी सहायता के अलावा अन्य तंत्रों के माध्यम से सहायता बहुत महत्वपूर्ण है, जबकि तारापुर औद्योगिक क्षेत्र एशिया में सबसे बड़ा है, यहां उद्योग के माध्यम से और सीएसआर फंड के सहयोग से विभिन्न विकास कार्य लगातार चल रहे हैं।  कुंभवली गांव में पानी की बहुत ही महत्वपूर्ण समस्या का समाधान कुछ हद तक किया जाना चाहिए और ग्राम पंचायत और शिवसेना जिला प्रमुख एवं जिला नियोजन समिति सदस्य कुंदन संखे के अनुसरण के बाद, गैलेक्सी इंडस्ट्री ग्रुप के सहयोग ने कुंभवली एकलरे गां...

विराज कंपनी के वायु प्रदूषण कारण नागरिक हुए परेशान..!

Image
विराज कंपनी के वायु प्रदूषण कारण नागरिक हुए परेशान..! अखिलेश चौबे  पालघर..! बोइसर के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में वायु प्रदूषण, कारखानों में दुर्घटनाओं के कारण श्रमिकों की जान और कभी-कभी अंगों की हानि, कारखाने के स्क्रैप के परिवहन के दौरान ट्रकों से नुकीली लोहे की धातु सड़क पर गिरना, अव्यवस्थित भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाएं, यातायात जाम की समस्या, अनियंत्रित वाहनों की दोतरफा पार्किंग अनेक समस्याएं हमेशा दिखाई दी है  आप को बता दें कि तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में हमेशा चर्चा में रहने वाली विराज फैक्ट्री पर प्रशासन काफी मेहरबान नजर आ रहा है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदूषण की कई शिकायतों के बावजूद, ग्रामीणों के विरोध के बावजूद, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी विराज कंपनी के मनमाने प्रबंधन का समर्थन कर रहा है। तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में विराज फैक्ट्री से निकलने वाले वायु प्रदूषण से आसपास के इलाके में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इससे सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी उठानी पड़ती है। फैक्ट्री से निकलने...

ट्रेन की चपेट में आकर दो की दर्दनाक मौत एक गंभीर रूप से घायल..!

Image
ट्रेन की चपेट में आकर दो की दर्दनाक मौत एक गंभीर रूप से घायल..! अखिलेश चौबे पालघर..! जिले में शुक्रवार को एक बंद रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। महावितरण कार्यालय के पास हनुमान चौक के पास रेलवे क्रॉसिंग पर मुंबई सेंट्रल-जयपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है। पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा,’दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.मृतकों की पहचान सोनूराम (35) और मोनू कुमार (19) के रूप में की गई है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम अनूप पंडित (20) है, और अनूप पंडित को नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। आप को बता दें कि ये तीनों बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं और यहां बोईसर में इंडस्ट्रियल लेबर के रूप में काम कर रहे थे. वे घरेलू खरीदारी करने के लिए पालघर आए थे. रात 8:30 बजे, तीनों ने एक रेलवे क्रॉसिंग को पार करने कोशिश की जिसका फाटक बंद था. ऐसे में अचानक ट्रेन...

पुर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन:दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस..!

Image
पुर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन:दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस..!  अखिलेश चौबे  नई दिल्ली..! पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया था। वे घर पर बेहोश हो गए थे। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही कल के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे देर रात दिल्ली पहुंचेंगे।मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल ने लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया है। ◾ सोशल मीडिया पर मनमोहन सिंह की तस्वीर वायरल आप को बता दें कि भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह विचारक और विद्वान के रूप में प्रसिद्ध है। वह अपनी नम्रता, कर्मठता और कार...

'सुशासन सप्ताह कार्यशाला' का जिलाधिकारी ने की उदघाटन..!

Image
'सुशासन सप्ताह कार्यशाला' का जिलाधिकारी ने की उदघाटन..! पालघर..! प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को मनाये जाने वाला 'सुशासन दिवस' के उपलक्ष्य में 'सुशासन सप्ताह कार्यशाला' का उदघाटन जिला नियोजन समिति सभागृह में जिलाधिकारी गोविंद बोडके के शुभ हाथों द्वीपसमूह प्रज्जवलित करते की गयी। ज्ञात रहे कि केंद्र सरकार की ओर से 19 से 24 दिसंबर तक 'सुशासन सप्ताह गांव की ओर' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहद तमाम अधिकारी,कर्मचारी गण गांव-गांव और घर-घर भ्रमण करके लोगों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे वही जिलाधिकारी गोविंद बोडके के दिशानिर्देशन में महत्वाकांक्षी लाभप्रद योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करायेगें जिसका लाभार्थियों तक फायदा मिल सके। जिलाधिकारी बोडके ने कार्यशाला का उदघाटन करते कहा कि शासन की ओर से क्रियान्वित आम लोगों की सेवा के लिए बनाई गयी नवीन योजनाओं को उनके बीच पहुंचाने में सभी की सक्रिय पहल की भरपूर जरूरत है। जिसके लिए 'सुशासन सप्ताह कार्यशाला' का आयोजन किया गया है।सभी योजनाओं का किये जा रहे आनलाईन आवेदन की ग्रामीणों को ...

शिक्षक बना भक्षक, 15 वर्षीय छात्रा का किया रेप..!

Image
शिक्षक बना भक्षक, 15 वर्षीय छात्रा का किया रेप..! अखिलेश चौबे  राजस्थान..! सीकर जिले में सरकारी स्कूल के टीचर द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी टीचर 15 साल की नाबालिग लड़की को पढ़ाने के लिए अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ रेप किया. परिजनों की शिकायत पर दांतारामगढ़ थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दांतारामगढ़ थाने के एसएचओ भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि परिजनों ने रविवार को थाने में शिकायत दी है कि उनकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है, जो शनिवार रात को घर पर दिखाई नहीं दी. इस पर हमने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. देर रात को स्कूल का टीचर बाइक पर लड़की को लेकर आया और घर के बाहर छोड़कर जाने लगा. हमने टीचर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया. उसके बाद हमने बेटी से पूछा तो उसने आपबीती बताई।  POCSO समेत कई धाराओं में केस दर्ज पीड़िता ने बताया कि टीचर ने कहा कि स्कूल के बाद उसे एक्सट्रा पढ़ाई कमरे पर करा देगा. पढ़ाई में होशियार बनाने के नाम पर बहला-फुसलाकर उसे अपने कमरे में ले गया था औ...

राधाकृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति एवं खाटूश्याम संस्था,पालघर द्वारा भागवत कथा का आयोजन...!"बालशुक आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य रूप से निकाला गया कलश यात्रा"

Image
राधाकृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति एवं खाटूश्याम संस्था,पालघर द्वारा भागवत कथा का आयोजन...! "बालशुक आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य रूप से निकाला गया कलश यात्रा" अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के पालघर शहर में राधाकृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति एवं खाटूश्याम संस्था,पालघर द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया, और रविवार को बालशुक आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य रूप से अंबेमाता मंदिर पालघर से माहीम रोड होते हुए भागवत कथा स्थल आनंद आश्रम तक कलश यात्रा निकाला गया, उसके पश्चात कथा का प्रथम दिवस का शुरूआत किया गया। आप को बता दें कि राधाकृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति एवं खाटूश्याम संस्था द्वारा हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी भव्य रूप से कथा का आयोजन किया गया है, भागवत कथा सोमवार 23 दिसंबर 2024 से 29 दिसंबर 2024 तक, शाम 5:00 से रात के 10:00 बजे तक आयोजन किया गया और प्रतिदिन कथा के उपरांत महाप्रसाद के उपरांत समापन किया जाता है।  ◾दैनिक उत्सव कार्यक्रम रूपरेखा दि.22/12/2024 :- कलश यात्रा दि.23/12/2024:- बेदी पूजन, कथा प्रारंभ दि. 24/12/2024:- भीष...

बोईसर: 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, आत्महत्या से पूर्व छात्र की रिकॉर्डिंग आवाज बनी चर्चा..!

Image
बोईसर: 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, आत्महत्या से पूर्व छात्र की रिकॉर्डिंग आवाज बनी चर्चा..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के बोईसर थानाअंतर्गत दांडीपाडा ईलाके में रहने वाला दसवीं की एक छात्र द्वारा परेशान होकर मंगलवार, 17 दिसंबर की शाम नीजी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या करना जहां चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं परिजन दोषियों पर पुलिस से सख्त कारवाई की मांग कर रहे है। मामले का दिलचस्प पहलू जो मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ जिसमें आत्महत्या से पूर्व छात्र द्वारा रिकॉर्ड किये गये स्वयं की आवाज में सहपाठी छात्रों द्वारा बार-बार मजाक उड़ाया जाने के बदौलत कमजोर महसूस करते हुए ऐसा फैसला लिया जाना बताया जा रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार बोईसर पूर्व खैरापाडा इलाके के प्रसिद्ध टींस वर्ल्ड कापोरेंट स्कूल में दसवीं के एक छात्र नितिन मुखिया (16) यहां दांडीपाडा के लोखंडी पाडा निवासी ने विगत मंगलवार की शाम जब घर पर परिजन नही थे उसी समय फांसी लगा ली। जैसे ही घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिली उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी आननफानन में उसे बोईसर ग्रामीण अस्पताल ले ...

"युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट" द्वारा बोईसर-जीवदानी माता यात्रा का आयोजन सकुशल संपन्न..!

Image
"युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट" द्वारा बोईसर-जीवदानी माता यात्रा का आयोजन सकुशल संपन्न..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! 'युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट',यादव नगर (बोईसर) के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बोईसर से विरार के रास्ते पूर्व नियोजित 'माता जीवदानी की धार्मिक यात्रा' का आयोजन सातवें वर्ष में तय तिथि गुरुवार,12 दिसंबर 24 को सुबह सोल्लास पूर्ण वातावरण में स़ंपन्न हो गया। इस धार्मिक यात्रा में औद्योगिक शहर बोईसर के आसपास के सैकड़ों महिला-पुरुष संग युवाओं ने माता की भक्ति में श्रद्धा और आनंद पूर्वक हिस्सा लिया। बोईसर रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय से शुरु हुए 'चलों जीवदानी माता यात्रा' का श्रीगणेश सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मिश्रा के हाथों शुभारंभ शुभकार्यों के प्रतिक नारियल तोड़कर और सामाजिक कार्यकर्ता व उपस्थित धर्मपरायण जनों द्वारा तीर्थयात्रियों को सुखद यात्रा की कामना के लिए केसरिया ध्वज लहराते 'जय मातादी' के उदघोष करते माता के भक्तों को हाथों में ध्वजा देकर विदा किया गया। तीर्थयात्रियों को रेलवे स्टेशन प...

एनपीसीआईएल के सीएसआर फंड से कुंभवली का होगा विकास, सीएसआर फंड प्रमुख पी. के. मिश्रा ने की भूमिपूजन..!

Image
एनपीसीआईएल के सीएसआर फंड से कुंभवली का होगा विकास, सीएसआर फंड प्रमुख पी. के. मिश्रा ने की भूमिपूजन..! अखिलेश चौबे  पालघर..! यहां तारापुर स्थित भारत सरकार का एक उपक्रम न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की तारापुर अणुशक्ति केन्द्र की सामाजिक जवाबदारी की भुमिका के अंर्तगत सीएसआर फंड से स्वीकृत धनराशि द्वारा कुंभवली गांव के विकास में महत्वपूर्ण कदम सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन सह निदेशक (उ.से.) और अध्यक्ष सीएसआर फंड पी.के. मिश्रा के शुभ हाथों मंगलवार, 10 दिसंबर 24, को अपराह्न ग्रामपंचायत कुंभवली कार्यालय के पास जिला नियोजन समिति के सदस्य शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन बा. संखे की उपस्थिति में की गयी। बतादें कि पालघर तालुका की ग्रामपंचायत कुंभवली की ओर से गांवों में जारी विकसित योजनाओं के बीच कुछ आधे-अधूरे कार्यों को पुरा करने के लिए ग्रामपंचायत द्वारा एनपीसीआईएल से किये गये दरख्वास्त के उपरांत सीएसआर फंड से स्वीकृत किये गये धनराशि द्वारा कुंभवली-एक लारे, त्रेपन्न नगर, गजानन नगर, रामजी नगर, जयराम नगर, गणपत नगर गांवों के विकास की नई शुरूआत हो रही है। जिले ...

बांग्लादेश में हो रहा हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बोईसर के जन आक्रोश रैली में शामिल हुए हजारों लोग..!

Image
बांग्लादेश में हो रहा हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बोईसर के जन आक्रोश रैली में शामिल हुए हजारों लोग..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! 'हिंदुओं पर बांग्लादेश में हो रहा है अत्याचार,फिर क्यों चुप है दुनिया का मानवाधिकार।' जैसे अनेक स्लोगनों को तख्ती पर चिपकाये हाथों में भगवा ध्वज लिए निकली हजारों की तादाद वाली अभूतपूर्व 'जन आक्रोश बाईक रैली' को निर्धारित स्थान औद्योगिक शहर बोईसर प. टेप्स गेट के सामने डा.हेडगेवार नगर,श्री हनुमान मंदिर,विजय कालोनी,तारापुर रोड से रविवार,08 दिसंबर को सायं 4.00 बजे 'सकल हिंदू समाज,बोईसर' के बैनर तले तकरीबन आठ किमी. नगर परिक्रमा कर अलख जागाने निकले हिंदी धर्मावलंबियों को मुख्य सड़क के पास समाज के वरिष्ठों ने 'भगवा झंडी' दिखाकर रवाना किया। 'पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश' में हो रहे हिंदुओं के साथ अत्याचार पर हाथों में भगवा ध्वज लिए 'जन आक्रोश बाईक रैली' में युवाओं और मातृत्व शक्ति की बहनों ने जल्लोष के साथ तीव्र निंदा और भर्तस्ना करते फौरन हिंदुओं की पुख्ता सुरक्षा और दोषियों पर कड़ी कारवाई के लिए...

फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित पवार को डिप्टी CM की जिम्मेदारी..!

Image
फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित पवार को डिप्टी CM की जिम्मेदारी..! अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र..! भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. वह तीसरी बार महाराष्ट्र के CM पद की कुर्सी पर बैठेंगे. उनके साथ एनसीपी चीफ अजित पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किया। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की। देवेंद्र फडणवीस शपथ समारोह:- देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. 5 दिसंबर की शाम मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ. देवेंद्र फडणवीस के साथ अजित पवार भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. वहीं एकनाथ शिंदे ने भी डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली. इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास मेहमान रहे. मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश ...

देवेंद्र फडणवीस की जीवन गाथा, कभी किंग तो कभी किंग मेकर बने फडणवीस..!

Image
देवेंद्र फडणवीस की जीवन गाथा, कभी किंग तो कभी किंग मेकर बने फडणवीस..! अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र..! देवेंद्र फडणवीस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा किंग मेकर भी मैं हूं सरकार भी मैं हूं चलाऊं 22 जुलाई 1970 को देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर के मराठी परिवार में हुआ। इनके पिता गंगाधर राव आरएसएस के प्रचारक और जनसंघ के एमएलसी थे।  :- देवेंद्र फडणवीस ने इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था कि 1975 में जब इमरजेंसी लगी तो उनके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया था, इस घटना ने उनके मन में इंदिरा गांधी के प्रति नफरत भरी दी 6 साल की उम्र में उन्होंने उसे स्कूल को छोड़ दिया जिसका नाम इंदिरा गांधी के नाम पर था। इसके बाद घर वालों ने इनका दाखिला सरस्वती शिशु मंदिर में कर दिया। सन 1987 में जब देवेंद्र फडणवीस 17 साल के थे तो उनके पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे फडणवीस ने राजनीति का ककहरा सीखा था। 1989 में 19 साल की उम्र में ये कॉलेज की पढ़ाई के दौरान आरएसएस की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए, साथ ही फडणवीस ने लाॅ की डिग्री हासिल करने के बाद बिजनेस...

शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा बलात्कार, RPF जवान के खिलाफ FIR दर्ज..!

Image
शादी का झांसा देकर महिला से करता रहा बलात्कार, RPF जवान के खिलाफ FIR दर्ज..! अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र..! पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया कि आरोपी ने साल 2022 में उस महिला से दोस्ती की थी. इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों साथ-साथ घूमने लगे. आरोप है कि आरपीएफ का वो जवान उस महिला को कल्याण में कई जगहों पर ले गया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जवान के खिलाफ एक महिला से बलात्कार करने और उसे धमकाने का आरोप है. इसी सिलसिले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने साल 2022 में उस महिला से दोस्ती की थी. इसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों साथ-साथ घूमने लगे, आरोप है कि आरपीएफ का वो जवान उस महिला को कल्याण में कई जगहों पर ले गया। महिला को पिछले दो सालों से शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा. उसने ऐसा कई मौकों पर किया. महिला लगातार उससे शादी करने की जिद करती रही. बाद में आरोपी ने महिला ...

नालासोपारा की 30 एकड़ जमीन पर बसी अवैध अग्रवाल नगरी, बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर पलक झपकते ही ढहाए गए मकान..!

Image
नालासोपारा की 30 एकड़ जमीन पर बसी अवैध अग्रवाल नगरी, बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर पलक झपकते ही ढहाए गए मकान..! अखिलेश चौबे  पालघर..! नालासोपारा के अग्रवाल नगरी में गुरुवार को मनपा ने कोर्ट के आदेश पर आरक्षित जमीन पर बनी 41 अवैध इमारतों पर बुल्डोजर चलाया। पहले दिन सात इमारतें ध्वस्त की गईं। इस कार्रवाई से 50 से अधिक परिवार बेघर हुए। प्रभावित लोगों के विरोध के बावजूद, पुलिस ने इमारतों को खाली कराया। एक अदद आशियान बनाने में अक्सर लोगों की उम्र निकल जाती है, लेकिन जब उसी आशियाने को आंखों के सामने उजाड़ा जाए, तो उस घर बनाने वाले के दिल पर क्या गुज़रती है, ये वही बता सकता है। कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला नालासोपारा पूर्व अग्रवाल नगरी में। नालासोपारा पूर्व अग्रवाल नगरी में डंपिंग ग्राउंड और एसटीपी प्लांट की आरक्षित जमीन पर बनी 41 अवैध इमारतों पर गुरुवार की सुबह मनपा का बुल्डोजर चल पड़ा। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। पहले दिन सात इमारतों को ध्वस्त किया गया है। इस दौरान मनपा के 50 से अधिक अधिकारी समेत अन्य अमला मौजूद था। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग अपने घरों को न...

मनसे नेता अविनाश जाधव पर FIR हुआ दर्ज..!

Image
मनसे नेता अविनाश जाधव पर FIR हुआ दर्ज..! अखिलेश चौबे पालघर..! जिले के औद्योगिक बोईसर शहर सातपाटी में मनसे नेता अविनाश जाधव FIR हुआ दर्ज। आप को बता दें कि पालघर जिले के विधानसभा अध्यक्ष समीर मोरे और उनके छोटे भाई आतिश मोरे के ऊपर मनसे नेता अविनाश जाधव ने रविवार को बोईसर मनसे जनसंपर्क कार्यालय वृंदावन नगरी (पाम) में पहुंच कर धारदार वार से हमला किया जिसमे समीर मोरे के छोटे भाई आतिश मोरे गंभीर रूप से जख्मी हो गए फिलहाल अभी उनका इलाज बोईसर शहर के शगुन हॉस्पिटल में चल रहा। मनसे ने इस बार महाराष्ट्र विधानसभा में तकरीबन हर जगह से अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया था, जिससे उनको पराजय का सामना करना पड़ा सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इसी सिलसिले में मनसे के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग रखी गई थी, जिसमें बहुत सी बातों का खुलासा हुआ, जिसमें पदाधिकारी की बहस हुई और कई सारी बातें सामने आई। जिसकी वजह से मनसे नेता ने अपने पदों का त्यागपत्र भी दिया और ठाणे से अविनाश जाधव ने अपने गांव गुंडो के साथ पालघर जिले के बोईसर कार्यालय वृंदावन नगरी (पाम) में सभी को लेकर आते हैं ...

I Love You बोल छात्राओं को अपना शिकार बनाता था टीचर, 16 बच्चियों को अपना शिकार बना चुका था शिक्षक..!

Image
I Love You बोल छात्राओं को अपना शिकार बनाता था टीचर, 16 बच्चियों को अपना शिकार बना चुका था शिक्षक..!  अखिलेश चौबे  महाराष्ट्र..! लड़कियों के साथ हो रहे अपराध का सिलसिला मानो थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं. हर तरफ से कहीं न कहीं देश को शर्मसार करने वाला। मामला सामने आ रहा हैं. एक शिक्षक को माता-पिता के बाद का दर्जा दिया जाता है, वहीं हमें सिखाते भी है, समझाते भी है और हमारा साथ भी देते है पर क्या हो। जब गुरु ही अपने शिष्य के दुख का कारण बन जाए. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के लातूर से सामने आया है, जहां एक शिक्षक कई छात्राओं को अपने दरिंदगी का शिकार बनाता था। दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के लातूर में जिला परिषद स्कूल की है, जहां एक शिक्षक नाबालिग छात्राओं को गलत तरीके से टच करता था. ऐसे में उसे यौन उत्पीड़न और छात्राओं का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है, पुलिस के अनुसार, यह मामला शुक्रवार को दर्ज किया गया है और आरोपी अन्ना श्रीरंग नरसिंगे को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। MIDC पुलिस ने यह बताया है कि आरोपी अन्ना...

मनसे ठाणे - पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने अपने पदों से दिया त्यागपत्र..!

Image
मनसे ठाणे - पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने अपने पदों से दिया त्यागपत्र..! अखिलेश चौबे  पालघर..! महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नेता एवं ठाणे पालघर जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने पत्र लिखकर अपने जिला अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया।  मनसे नेता अविनाश जाधव कई वर्षों से पक्ष में कर रहे काम के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में पक्ष की तरफ से उम्मीदवारी में खड़े होने के बाद हार की जिम्मेदार खुद को मानते हुए, ठाणे पालघर मैं किसी भी प्रकार की मुझे से चूक हुई हो तो मुझे क्षमा करो ऐसा पत्र में लिखकर राजीनामा दिया है।  अविनाश जाधव के राजीनामा देने से पक्ष में अफरा- तफरी मच गई है, अभी तक पक्ष प्रमुख राज ठाकरे किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  त्यागपत्र देने का आखिर क्या है कारण..? ठाणे - पालघर दोनों जिला अध्यक्ष पद की कुर्सी अब है खाली आखिर कौन बैठेगा इस कुर्सी पर और कौन करेगा जिला का नेतृत्व...??

गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने, 9वीं के छात्र से टीचर ने की घटिया डिमांड F I R दर्ज..!

Image
गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने, 9वीं के छात्र से टीचर ने की घटिया डिमांड F I R दर्ज..! अखिलेश चौबे  गुजरात..! उदेपुर से एक टीचर के शर्मनाक हरतक का मामला सामने आया है. जहां एक स्कूल टीचर ने अपनी छात्रा से घटिया मांग कर दी. जानकारी मिलने के बाद छात्रा के पिता ने पुलिस में टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना शहर के जाने माने स्कूल की है. जहां एक 51 साल के टीचर ने स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा से छेड़छाड़ किया. टीचर ने छात्रा डरा कर उसका फायदा उठाने की कोशिश की और उसके फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। टीचर के ऐसे बर्ताव से बच्ची डर गई और इसके बाद उसने इसकी जानकारी परिजनो को दी. परिजनो ने टीचर के इस घटीया हरकत के पता लगते ही तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर ने पहले छात्रा को बहाने से अपने करीब बुलाया और उसके शरीर पर हाथ फेरने लगा. फिर छात्रा से किस करने के कहा. और किस नहीं करने पर तुम्हारी फोटो वायरल कर दूंगा की धमकी देता है. इतने में ही छात्रा...

मृतक पिंकी डोंगरकर के परिवार को शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे ने बढ़ाया मदद का हाथ..!

Image
मृतक पिंकी डोंगरकर के परिवार को शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे ने बढ़ाया मदद का हाथ..!  अखिलेश चौबे   पालघर..! दहानू तालुका के सारणी गांव की गर्भवती महिला पिंकी डोंगरकर की उचित इलाज ना मिलने के कारण मौत हो गई, जिसकी खबर शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे को मिलते ही वहां पर उपस्थित हुए उनके परिवार के लिए शिवसेना पूर्ण रूप से मदद करेगी इसका आश्वासन भी दिया। आप को बता दें कि दहानू तालुका के सारणी गांव की गर्भवती महिला पिंकी डोंगरकर की उचित इलाज ना मिलने के कारण मौत हो गई, इसकी जांच के बाद जिला शल्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. मरड ने कहा कि महिला का इलाज कासा जिला उपअस्पताल में किया जा सकता है, क्योंकि उसकी हालत बहुत गंभीर थी, उसे आगे के इलाज के लिए वापी भेजा गया था।  पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जहां जिला अस्पताल का कार्य प्रगति पर है, वहीं हमारी आदिवासी महिला की उचित इलाज के बिना हुई मौत के गंभीर मामले और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रमुख कुंदन संखे ने सारणी स्थित उनके घर का दौरा किया और पूरी तरह से आश्वासन दिया कि इस मामले म...