अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न..!
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का स्नेह सम्मेलन रविवार 29 दिसंबर 2024 को पालघर जिले के दहानू तहसील अंतर्गत चिंचनी में आयोजित किया गया।
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ देश के 22 राज्यों में काम कर रहा है। ऐसे ही पालघर जिले में मुंबई प्रदेश अध्यक्ष बाबा जोशी के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए उनके हित के लिए उनके स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार के लिए संघ निरंतर कार्य कर रहा है पालघर जिला के जिला अध्यक्ष दिनेश पाठक समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूदत्त हाल में भगवान परशुराम की तस्वीर पर मल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन करते हुए किया गया। कार्यक्रम में छोटे छोटे व्यवसायिक स्टॉल भी लगाये गये थे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के इस महासम्मेलन में पालघर जिले से लेकर संपूर्ण महाराष्ट्र से ब्राह्मण बंधु पधारे हुए थे।
पालघर जिले के वसई विधानसभा की विधायिका स्नेहा पंडित दुबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। उन्होंने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज आजादी से लेकर अब तक राष्ट्र सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाया है। संस्कारों को अपने जीवन में उतारने और संतों के दिखाए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।
ब्राह्मण समाज के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वालों के ऊपर एड्रेसिटी लगना चाहिए। एक हैं तो सेफ हैं संघ की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रयास करने की बात कहा पालघर जिले में जल्द ही ब्राह्मण भवन का निर्माण किया जाएगा मुंबई के दूरगामी इलाकों में ब्राह्मणों के स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार के लिए संघ निरंतर प्रयास कर रहा हैं जल्दी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ सदस्यता अभियान चलाएगी जिसमें ब्राह्मण समाज के लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुलकर्णी जी के नेतृत्व में लोगों को शिक्षा रोजगार में मदद करने का प्रयास कर रहा है। जिला संगठक मनोज मिश्रा ने बोलते हुए कहा कि विश्व का हर ब्राह्मण हमारा भाई हैं ब्राह्मणों का उपेक्षा राष्ट्र के विकास में बाधा हैं देश के ब्राह्मण युवाओं को सदस्यता अभियान चलाकर जोड़ने का कार्य जल्द ही शुरू होगा।
परशुराम आर्थिक विकास महामंडल की तरफ से बिना ब्याज का कर्ज उपलब्ध कराया गया हैं जो ब्राह्मण समाज के युवाओं को नए उद्योग धंधों और आर्थिक रूप स्वावलंबी बनायेगा।
इस सम्मेलन में विलास कौसादिकर (राष्ट्रीय सचिव), मोहिनी पटकी (प्रदेश अध्यक्ष), निखिल लातुरकर (प्रदेश कार्याध्यक्ष), बाबा जोशी (कोकणप्रांत अध्यक्ष), दिनेश पाठक (जिला अध्यक्ष), संध्या शहा पूरे, अमृता देशपांडे, हर्षल ओझा (युवा अध्यक्ष), कोमल जोशी (महिला अध्यक्ष, पालघर जिला) ममता शर्मा, संयुक्ता तामोरे, मुन्ना चौबे, आशुतोष दुबे, सुभाष पांडेय, सुशील मिश्रा, सुनील शर्मा, कौशल मिश्रा, देवीदत्त पोखरिया, कपीलदेव मिश्रा, संजय मिश्रा, मृत्युंजय पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment