बांग्लादेश में हो रहा हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बोईसर के जन आक्रोश रैली में शामिल हुए हजारों लोग..!

बांग्लादेश में हो रहा हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बोईसर के जन आक्रोश रैली में शामिल हुए हजारों लोग..! 

अखिलेश चौबे 
पालघर..! 'हिंदुओं पर बांग्लादेश में हो रहा है अत्याचार,फिर क्यों चुप है दुनिया का मानवाधिकार।'
जैसे अनेक स्लोगनों को तख्ती पर चिपकाये हाथों में भगवा ध्वज लिए निकली हजारों की तादाद वाली अभूतपूर्व 'जन आक्रोश बाईक रैली' को निर्धारित स्थान औद्योगिक शहर बोईसर प. टेप्स गेट के सामने डा.हेडगेवार नगर,श्री हनुमान मंदिर,विजय कालोनी,तारापुर रोड से रविवार,08 दिसंबर को सायं 4.00 बजे 'सकल हिंदू समाज,बोईसर' के बैनर तले तकरीबन आठ किमी. नगर परिक्रमा कर अलख जागाने निकले हिंदी धर्मावलंबियों को मुख्य सड़क के पास समाज के वरिष्ठों ने 'भगवा झंडी' दिखाकर रवाना किया।

'पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश' में हो रहे हिंदुओं के साथ अत्याचार पर हाथों में भगवा ध्वज लिए 'जन आक्रोश बाईक रैली' में युवाओं और मातृत्व शक्ति की बहनों ने जल्लोष के साथ तीव्र निंदा और भर्तस्ना करते फौरन हिंदुओं की पुख्ता सुरक्षा और दोषियों पर कड़ी कारवाई के लिए खुब भड़ास निकाली।
बतादें कि पड़ोसी राष्ट्र 'बांग्लादेश' में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदू धर्मावलंबियों के साथ चल रहे क्रुर अत्याचार व हिंसापूर्ण घटनाएं धार्मिक सहिष्णुता और मानवाधिकार के लिए बेहद अन्याय पूर्ण होकर प्रश्नचिन्ह उत्पन्न कर रही है। ऐसे हिंसक और चिंताजनक घटनाओं के विरुद्ध आक्रोशित समूचा हिंदू समाज प्रताड़ऩा झेल रहे भाईयों के लिए इंसाफ के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे है।
बोईसर में सकल हिंदू समाज की आयोजित 'जन आक्रोश बाईक रैली' नगर परिक्रमा के उपरांत सर्कस ग्राऊंड के सामने 'पुरोहित थाल' के पास पहुँचकर सभा में परिवर्तित हो गयी। जहां तमाम प्रबुद्ध वक्ताओं ने बांग्लादेश के निरपराध अल्पसंख्यक हिंदुओं की पीड़ा को व्यक्त करते सभी से चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने का अपील किया।दस दिसंबर को जिला मुख्यालय पर भारत सरकार को संबोधित जिलाधिकारी को बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हिंदू धर्मावलंबी जन ज्ञापन देकर बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए वहां की सरकार से कड़ी कारवाई का आह्वान करने वाले है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!