एनपीसीआईएल के सीएसआर फंड से कुंभवली का होगा विकास, सीएसआर फंड प्रमुख पी. के. मिश्रा ने की भूमिपूजन..!
एनपीसीआईएल के सीएसआर फंड से कुंभवली का होगा विकास, सीएसआर फंड प्रमुख पी. के. मिश्रा ने की भूमिपूजन..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! यहां तारापुर स्थित भारत सरकार का एक उपक्रम न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) की तारापुर अणुशक्ति केन्द्र की सामाजिक जवाबदारी की भुमिका के अंर्तगत सीएसआर फंड से स्वीकृत धनराशि द्वारा कुंभवली गांव के विकास में महत्वपूर्ण कदम सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन सह निदेशक (उ.से.) और अध्यक्ष सीएसआर फंड पी.के. मिश्रा के शुभ हाथों मंगलवार, 10 दिसंबर 24, को अपराह्न ग्रामपंचायत कुंभवली कार्यालय के पास जिला नियोजन समिति के सदस्य शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन बा. संखे की उपस्थिति में की गयी।
बतादें कि पालघर तालुका की ग्रामपंचायत कुंभवली की ओर से गांवों में जारी विकसित योजनाओं के बीच कुछ आधे-अधूरे कार्यों को पुरा करने के लिए ग्रामपंचायत द्वारा एनपीसीआईएल से किये गये दरख्वास्त के उपरांत सीएसआर फंड से स्वीकृत किये गये धनराशि द्वारा कुंभवली-एक लारे, त्रेपन्न नगर, गजानन नगर, रामजी नगर, जयराम नगर, गणपत नगर गांवों के विकास की नई शुरूआत हो रही है।
जिले के विकास के लिए कृतसंकल्पित एनपीसीआईएल सीएसआर फंड के अध्यक्ष पी.के. मिश्रा ने भूमिपूजन के पश्चात उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मदद करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए कई योजनाओं शुरू है।
शिवसेना प्रमुख कुंदन बा. संखे ने एनपीसीआईएल द्वारा गांवों की मदद के लिए उठाए गये कदम की सराहना करते अधिकारियों को बधाई के पात्र बताया। वहीं सरपंच एड. तृप्ति संखे ने सड़क के निर्माण में मिले सहयोग के लिए अधिकारियों का आभार जताया।
इस मौके पर सिविल विभाग के प्रमुख एस.एन. धोटे, सीएसआर के सदस्य बलवंत कोरे, चेतन संखे, एनपीसीआईएल के कई अन्य अधिकारी गण और कुंभवली ग्रामपंचायत के उप सरपंच तथा सदस्य गण और ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment