राधाकृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति एवं खाटूश्याम संस्था,पालघर द्वारा भागवत कथा का आयोजन...!"बालशुक आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य रूप से निकाला गया कलश यात्रा"
राधाकृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति एवं खाटूश्याम संस्था,पालघर द्वारा भागवत कथा का आयोजन...!
"बालशुक आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य रूप से निकाला गया कलश यात्रा"
अखिलेश चौबे
पालघर..! जिले के पालघर शहर में राधाकृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति एवं खाटूश्याम संस्था,पालघर द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया, और रविवार को बालशुक आचार्य श्री देवव्रत जी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य रूप से अंबेमाता मंदिर पालघर से माहीम रोड होते हुए भागवत कथा स्थल आनंद आश्रम तक कलश यात्रा निकाला गया, उसके पश्चात कथा का प्रथम दिवस का शुरूआत किया गया।
आप को बता दें कि राधाकृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति एवं खाटूश्याम संस्था द्वारा हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी भव्य रूप से कथा का आयोजन किया गया है, भागवत कथा सोमवार 23 दिसंबर 2024 से 29 दिसंबर 2024 तक, शाम 5:00 से रात के 10:00 बजे तक आयोजन किया गया और प्रतिदिन कथा के उपरांत महाप्रसाद के उपरांत समापन किया जाता है।
◾दैनिक उत्सव कार्यक्रम रूपरेखा
दि.22/12/2024 :- कलश यात्रा
दि.23/12/2024:- बेदी पूजन, कथा प्रारंभ
दि. 24/12/2024:- भीष्म की स्तुति, परीक्षित जन्म
दि.25/12/2024:- ध्रुव जीवनी जड़ भरत कथा
दि.26/12/2024 :- श्री राम जन्म एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव
दि. 27/12/2024 :- बाललीला एवं श्रीगोवर्धन पूजा
दि.28/12/2024 :- महारास एवं रुक्मिणी विवाह
दि.29/12/2024:- सुदामा चरित्र और मुक्ति का अनुभव
दि.30/12/2024:- हवन पूर्णाहुति, महाप्रसाद, खाटू श्याम भजन संध्या
राधाकृष्ण भागवत प्रचार सेवा समिति एवं खाटूश्याम संस्था, पालघर के पदाधिकारी अध्यक्ष विभा आशीष मिश्रा, करण बिरेंद्र तिवारी, सचिव विकास सिंह सोलंकी, कार्यकारी अध्यक्ष अलका राजपूत, उपाध्यक्ष राजेश दुबे, राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ बगड़िया, संगठन मंत्री जुगेश चौहान, वरिष्ठ सलाहकार संजय तिवारी, बंसगोपालजी शुक्ला, संयोजक आर्यन रंजीत सिंह, शुभम सिंह सोलंकी, सहसचिव मनोज मिश्रा, शिवकुमार राजभर, अंकित अग्रवाल, सलाहकार इंद्रसिंह शेखावत, गोपाल सिंह, किशोर अग्रवाल, अजीत गुप्ता, रतन डोकानिया, सचिंद्र सिंह, भावेश जैन, बृजेश पांडेय, प्रेम मोदी एवं विशेष आभारक दिलीप लखानी तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में भाव रूप से कथा का आयोजन किया गया है।
Comments
Post a Comment