बोईसर: 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, आत्महत्या से पूर्व छात्र की रिकॉर्डिंग आवाज बनी चर्चा..!

बोईसर: 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, आत्महत्या से पूर्व छात्र की रिकॉर्डिंग आवाज बनी चर्चा..! 


अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले के बोईसर थानाअंतर्गत दांडीपाडा ईलाके में रहने वाला दसवीं की एक छात्र द्वारा परेशान होकर मंगलवार, 17 दिसंबर की शाम नीजी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या करना जहां चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं परिजन दोषियों पर पुलिस से सख्त कारवाई की मांग कर रहे है। मामले का दिलचस्प पहलू जो मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ जिसमें आत्महत्या से पूर्व छात्र द्वारा रिकॉर्ड किये गये स्वयं की आवाज में सहपाठी छात्रों द्वारा बार-बार मजाक उड़ाया जाने के बदौलत कमजोर महसूस करते हुए ऐसा फैसला लिया जाना बताया जा रहा है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बोईसर पूर्व खैरापाडा इलाके के प्रसिद्ध टींस वर्ल्ड कापोरेंट स्कूल में दसवीं के एक छात्र नितिन मुखिया (16) यहां दांडीपाडा के लोखंडी पाडा निवासी ने विगत मंगलवार की शाम जब घर पर परिजन नही थे उसी समय फांसी लगा ली। जैसे ही घटना की जानकारी पड़ोसियों को मिली उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी आननफानन में उसे बोईसर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।

Comments