"युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट" द्वारा बोईसर-जीवदानी माता यात्रा का आयोजन सकुशल संपन्न..!
"युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट" द्वारा बोईसर-जीवदानी माता यात्रा का आयोजन सकुशल संपन्न..!
अखिलेश चौबे
पालघर..! 'युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट',यादव नगर (बोईसर) के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बोईसर से विरार के रास्ते पूर्व नियोजित 'माता जीवदानी की धार्मिक यात्रा' का आयोजन सातवें वर्ष में तय तिथि गुरुवार,12 दिसंबर 24 को सुबह सोल्लास पूर्ण वातावरण में स़ंपन्न हो गया।
इस धार्मिक यात्रा में औद्योगिक शहर बोईसर के आसपास के सैकड़ों महिला-पुरुष संग युवाओं ने माता की भक्ति में श्रद्धा और आनंद पूर्वक हिस्सा लिया।
बोईसर रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय से शुरु हुए 'चलों जीवदानी माता यात्रा' का श्रीगणेश सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मिश्रा के हाथों शुभारंभ शुभकार्यों के प्रतिक नारियल तोड़कर और सामाजिक कार्यकर्ता व उपस्थित धर्मपरायण जनों द्वारा तीर्थयात्रियों को सुखद यात्रा की कामना के लिए केसरिया ध्वज लहराते 'जय मातादी' के उदघोष करते माता के भक्तों को हाथों में ध्वजा देकर विदा किया गया।
तीर्थयात्रियों को रेलवे स्टेशन पर मंगलमयी शुभकामना देने पधारे अतिथियों मेंं श्याम मिश्रा (होटल सवेरा), पत्रकार अजित सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी और अन्य को तिलक चंदन करके केसरिया अंगवस्त्रम व भगवान की प्रतिमा भेंट की गयी। वहीं विरार रेलवे स्टेशन पहुँचने पर ऊँचों पहाड़ों वाली माँ जीवदानी की सुखद दर्शन यात्रा के लिए समाजसेवी तेजस जाधव, नारायण मांजरेकर, सोहनलाल पालीवाल, संजय पटवा ने आतिथ्य सत्कार के बाद पुनः नारियल तोड़कर 'चलों जीवदानी माता पदयात्रा यात्रा' को प्रस्थान कराया।
'चलों जीवदानी माता' धार्मिक यात्रा के बोईसर स्टेशन पर शुभारंभ के अवसर पर अनेक समाजसेवी गण,मीडियाकर्मी समेत अनेक धर्मानुरागी जन उपस्थित रहे। यहां धार्मिक यात्रा में सम्मिलित कुछ जनों ने आगे से नशामुक्ति का संकल्प भी ग्रहण किया।
इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाने में अमूल्य समय और सराहनीय योगदान देने वाले का आयोजक 'युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट' अध्यक्ष पटवा जयकुमार ने आभार जताया है।
Comments
Post a Comment