बोईसर विधानसभा उपतालुका प्रमुख पद पर विजय प्रसाद नियुक्त..!
बोईसर विधानसभा उपतालुका प्रमुख पद पर विजय प्रसाद नियुक्त..! अखिलेश चौबे पालघर..! जिले के औद्योगिक बोईसर शहर, नवापुर नाका वंजारी समाज हॉल पर आगामी विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि का जायजा लेने के लिए, पालघर और बोईसर विधानसभा क्षेत्रों के शिवसेना, युवा सेना, महिला अघाड़ी और सभी शिवसेना संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों की रविवार 27 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.30 महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। जिस बैठक में शिवसेना उबाठा के नए पदाधिकारियों की नियुक्त कि गई, साथ ही शिवसेना उबाठा बोईसर शहर समन्वय विजय प्रसाद के कार्यों को देखते हुए, युवासेना पालघर जिला युवा अध्यक्ष रॉकी नारायण तांडेल एवं युवासेना जिला पालघर विस्तारक विश्वास पाटेकर के हस्ताक्षर पर बोईसर विधानसभा उपतालुका प्रमुख पद की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर शिवसेना उबाठा के पालघर संपर्क प्रमुख मिलिंद वेध, सह संपर्कप्रमुख गिरीश राउत, जिला प्रमुख अजय ठाकुर, अनूप पाटिल, पंकज देशमुख, महिला संगठन नीलम म्हात्रे, नम्रता वैती, जिला युवा अध्यक्ष रॉकी नारायण तांडेल, बोईसर शहर प्रमुख मनोज संखे, उपप्रमुख महेश सुतार, उपविभागप्रमुख कय्यूम फा...