तारापुर: फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग..! "3 कर्मचारी जख्मी,1 की हालत स्थिर"
तारापुर: फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग..!
"3 कर्मचारी जख्मी,1 की हालत स्थिर"
अखिलेश चौबे,
पालघर..! तारापुर औद्योगिक क्षेत्र की प्लाट न.जी-44 स्थित मेर्सस धर्मित रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज एलएलपी नामक कारखाने में शनिवार,26 अक्टूबर 24 क़ो लगभग साढे दस बजे के आसपास विस्फ़ोट के पश्चात लगी भयंकर आग के चपेट में आने से 3 कर्मचारियों को जख्मी होने की खबर है। आननफानन में पहुंचे अग्निशमन दल के अधिकारी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत में जुट गये वहीं स्थानिय बोईसर पुलिस की मदद से कारखानेदार ने घायलों को नजदीक के त़ुंगा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। प्रथमदृष्टया मिली जानकारी के मुताबिक घायलों म़ें एक की गंभीर बताई जा रही।
प्राप्त समाचार के अनुसार बताया जा रहा है कि मेर्सस धर्मित रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज में शनिवार को रोज की तरह जिंक सल्फेट और कापर सल्फेट नामक रसायनों की कर्मचारियों द्वारा की जा रही प्रसंस्करण के दौरान अचानक से विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गयी जिसके फलस्वरूप वहां काम कर रहे मजदूरों में 3 लोग चपेट में आकर जख्मी हो गये।विस्फोट के बाद धमाके से कारखाने की छत पर लगे सिमेंट की चादरें तहस-नहस हो गयी।
समाचार लिखते समय आ रही जानकारी के अनुसार विस्फोट के चपेट में आये प्रेम कुमार-19 वर्ष लगभग 50%,बलराम वर्मा -50 वर्ष -49% और अंकित वर्मा-19 वर्ष- लगभग 20% जले होने की स्थिति में तुंगा अस्पताल द्वारा मुंबई के ऐरोली स्थित वर्न हास्पिटल को रेफर किया जा चुका है।
बोईसर पुलिस कारखाने में धमाके के कारणों का पुरी गंभीरता से जांच पड़ताल में जुट गयी है।
Comments
Post a Comment