विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से बोईसर शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा नवरात्रि उत्सव..!बोईसर रास रंग दांडिया में बॉलीवुड की तीन अभिनेत्रीयां लगाएंगी चार चांद।
विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से बोईसर शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा नवरात्रि उत्सव..!
बोईसर रास रंग दांडिया में बॉलीवुड की तीन अभिनेत्रीयां लगाएंगी चार चांद।
पालघर..! जिले के औद्योगिक बोईसर शहर के सर्कस ग्राउंड में हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ "नवरात्रि बोईसर रास रंग दांडिया" का किया जाएगा भव्य रूप से आयोजन।
आपको बता दे की बोईसर रास रंग दांडिया बोईसर शहर तीसरा वर्ष आयोजन किया जा रहा है, इस आयोजन में जिले के बड़े पैमाने पर लोग बोईसर रास रंग दांडिया उत्सव में शामिल होते हैं और बड़े ही धूमधाम से 9 दिन के इस त्यौहार में लोगों का बड़े पैमाने पर ताता लगा रहता है।
पिछले दो वर्ष से बोईसर रस रंग दांडिया का उत्सव विश्वास फाउंडेशन के डॉ विश्वास वळवी के सहयोग से बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और बॉलीवुड अभिनेत्री का बोईसर शहर में आगमन भी हुआ हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी रस रंग दांडिया में बॉलीवुड अभिनेत्री वरीना हुसैन, मराठी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी, टीवी सीरियल एक्ट्रेस श्रेया बुगड़े भी रस रंग दांडिया में लगाएंगी चार चांद।
सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री, उद्धव बालासाहेब ठाकरे के घर पर उनके हाथों से बोईसर रस रंग दांडिया पोस्ट पर से कपड़ा हटाते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
विश्वास फाउंडेशन के डॉक्टर विश्वास वळवी ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से आयोजन किया जा रहा है, बारिश की समस्याओं को देखते हुए हमने सभी प्रकार के बंदोबस्त किया है, बैईसर शहर के सभी लोगो को निवेदन है कि यहां पर आए और रास रंग दांडिया उत्सव का आनंद ले उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
और उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बॉलीवुड अभिनेत्री, मराठी अभिनेत्री, टीवी सीरियल की अभिनेत्री यहां पर उनका आगमन नवरात्रि उत्सव में उनका आगमन होगा, तो सभी उनके चाहने वाले यहां पर उपस्थित हो और रास रंग दांडिया का आनंद ले।, विश्वास वळवी ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा बोईसर शहर में सभी प्रकार के जाति एवं धर्म के लोग रहते हैं, और सभी लोग एक साथ इस त्यौहार में शामिल होते हैं। इस त्यौहार का आयोजन लोगों तक पहुंचाने के लिए हमें जो भी बैनर बाजी करनी पड़ती है। इसमें छोटी मोटी तकलीफें होती रहती हैं।साथ ही गणपति उत्सव पर नजर डालते हुए कहा कि गणपति में भी बड़े हीर पैमाने पर बैनर बाजी की गई थी लेकिन लोगों को कोई भी समस्या नहीं क्योंकि त्योहार को हर्षोल्लास के साथ लोग बनाने में लगे थे।, तो मैं सभी से यही निवेदन करूंगा ऐसी छोटी-मोटी विषयों पर ना ध्यान ना देते हुए, इस कार्यक्रम में सभी लोग उपस्थित हो और कार्यक्रम का आनंद ले और लोगों को किसी भी बात की समस्या या तकलीफ होती है। तो मैं खुद उनकी समस्याओं का करूंगा समाधान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
रास रंग दांडिया में सभी प्रकार की सुविधा एम्बुलेंस, विश्वास फाउंडेशन द्वारा नियुक्त किए गए वॉलिंटियर समेत विश्वास फाउंडेशन के डॉक्टर विश्वास वळवी अपने सभी कार्यकर्ता के साथ उपस्थित रहेंगे और अपने देखरेख में आने वाले सभी बोईसर शहर के तमाम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका समाधान करेंगे।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment