महाराष्ट्र में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का हुआ आगमन..!"प्रदेश अध्यक्ष बने हैदर अली खान"
महाराष्ट्र में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का हुआ आगमन..!
"प्रदेश अध्यक्ष बने हैदर अली खान"
महाराष्ट्र..! समाज के लिए प्रदेश के लिए एक नई सोच और एक नई समाज को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का आगमन हुआ है।
आपको बता दे की महाराष्ट्र प्रदेश विधानसभा 2024 की जहां पर जोरो तारों से तैयारी चल रही है, वहीं पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के आगमन से महाराष्ट्र प्रदेश में एक हड़कंप सी मच गई है।
प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की स्थापना 10 दिसंबर 1994 मैं मानव अधिकार दिवस के मौके पर की गई, साथ ही इस पार्टी का पंजीकरण भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा 27 अप्रैल 1995 में किया गया और पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रेम चन्द्र बिन्द ने लिया।प्रगतिशील मानव समाज पार्टी ने पूरे भारत में समानता, मानवता, सद्भावना और सामाजिक न्याय के साथ शांति स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।
महाराष्ट्र प्रदेश के इलेक्शन कमिशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। जिसकी वजह से सभी राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी तैयारी में बड़े ही तेजी से जुड़ी है, लेकिन इस बार महाराष्ट्र में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के आगमन से राजनीतिक पार्टियों मैं हलचल सी मच गई है। यह पार्टी कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र के राजनीति में कदम रख दिया है और पार्टी की भाग दौड़ अपने कार्यकर्ताओं को सौंप दी है।
महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर हैदर अली खान, प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश बिन्द, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, प्रदेश सचिव चुन्नू श्रीवास्तव और प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सिंह को नियुक्त किया गया। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को पद की जिम्मेदारी देते हुए, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से अपनी निष्ठा दिखाएंगे और पार्टी को एक नई दिशा प्रदान करेंगे यह उम्मीद जताते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
अखिलेश चौबे
सतर्क इंडिया
7020967978
Comments
Post a Comment