भाजपा बोईसर विधानसभा प्रमुख विलास तरे शिवसेना में किया प्रवेश..!
भाजपा बोईसर विधानसभा प्रमुख विलास तरे शिवसेना में किया प्रवेश..!
अखिलेश चौबे,
पालघर..! विधानसभा चुनाव के नामांकन की तिथि को नजदीक आने के मौके पर पूर्व बोईसर-131 (अ.ज.) विधानसभा के विधायक और भाजपा के बोईसर विधानसभा प्रमुख आखिरी वक्त में भाजपा से विरक्त होकर रविवार को शिवसेना (शिंदे) के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रमुख उपस्थिति में. पार्टी का झंडा हाथ में लिए शामिल हो गये।
पूर्व विधायक विलास तरे का शिवसेना में प्रवेश के साथ बोईसर विधानसभा के लिए महायुति की ओर से काफी जद्दोजहद भरी राह शिवसेना के लिए आसान हो गयी है।
बोईसर विधानसभा को जिले में हाट सीट के रुप में. देख रहे लोगों का पुवार्नुमान का लगभग शाम होते -होते पटाक्षेप हो गया। विलास तरे को शिवसेना में जाने से जहां लड़ाई मुक्कमल दिलचस्प होने वाली है। वहीं अब लगभग तय माना जा रहा है कि पालघर 130 (अ.ज.) विधानसभा से शिवसेना का रास्ता भी साफ हो गया है। वसतें इन दोनों सीटों पर आस लगाये अन्य महायुति के पदाधिकारियों के चेहरे का रंग बदला जरूर गया है।
विलास तारे के शिवसेना में प्रवेश का स्वागत करने पहुंचे सांसद नरेश म्हस्के, पालघर संपर्क प्रमुख रवींद्र फाटक, जिला निरीक्षक पांडुरंग पाटिल, जिला प्रमुख वसंत चव्हाण, प्रभाकर राउल, पूर्व विधायक मनीषा निमकर, पूर्व आदिवासी संगठन राज्य मंत्री जगदीश धोडी, उपजिला प्रमुख नीलम रामा। संखे, मुकेश पाटिल, जिला महिला संगठक लक्ष्मी चंदाने, युवा जिला प्रमुख सौरभ अप्पा, आनंद धोडी, कल्पेश धोडी, बोईसर शहर प्रमुख अतुल देसाई समेत कई लोग मुख्यमंत्री आवास पर उपस्थित हुए।
Comments
Post a Comment