एक देश, एक चुनाव' संविधान और संघवाद के खिलाफ नहीं हैः रामनाथ कोविंद..!

एक देश, एक चुनाव' संविधान और संघवाद के खिलाफ नहीं हैः रामनाथ कोविंद..! 

नई दिल्ली..! पूर्व राष्ट्रपति और 'एक देश, एक चुनाव' विषय पर गठित समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि एक साथ चुनाव कराने का विचार संविधान निर्माताओं का था इसलिए यह असंवैधानिक नहीं हो सकता। कोविद ने कहा कि 'कार्यान्वयन समिति' 'एक देश, एक चुनाव' को लागू करने के लिए विभिन्न संवैधानिक संशोधनों पर विचार करेगी और उसके बाद संसद अंतिम निर्णय लेगी। उन्होंने दिल्ली में लालबहादुर शास्त्री की स्मृति में आयोजित व्याख्यान देते हुए कहा कि 1967 तक पहले चार लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे,फिर एक साथ चुनाव कराने को असंवैधानिक कैसे कहा जा सकता है। 
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ वर्गों का कहना है कि एक साथ चुनाव कराने का विचार असंवैधानिक है, लेकिन यह सच नहीं है क्योंकि संविधान निर्माताओं का भी यही विचार था। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग सहित कई संस्थाओं ने अतीत में इस अवधारणा का समर्थन किया है। रामनाथ कोविंद ने कहा कि वास्तव में एक साथ चुनाव कराने से संघवाद को और मजबूती मिलेगी क्योंकि तीनों स्तर की सरकारें पांच साल तक एक साथ काम करेंगी।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।