नवरात्रि के शुभ अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने मां दुर्गा पंडालों का किया दर्शन..!

नवरात्रि के शुभ अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने मां दुर्गा पंडालों का किया दर्शन..!


पालघर..! नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर मंगलवार को जिले के औद्योगिक बोईसर शहर के मां दुर्गा के पंडालों में अपने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया दर्शन।
पालघर जिले के बोईसर शहर में सभी प्रांत सभी जाति और सभी धर्म के लोग रहते हैं, बोईसर शहर में सभी जाति और सभी धर्म के त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है उसी प्रकार नवरात्रि नव दुर्गा में मां शेरावाली के जयकारे से नव दिन तक गरभा, डांडिया और बहुत ही रोचक तरीके से मनाया जा रहा है। 

बोईसर शहर के सार्वजनिक नवरात्री उत्सव मंडल, युवा मित्र मंडल, महाराष्ट्र छात्र मित्र मंडल एवं श्री संतोषी माता मित्र मंडल समेत अनेक मंडलों का मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह अपने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी समेत उपस्थित हुए एवं मां दुर्गा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंडालों में उपस्थित होने पर सभी पंडाल के संस्थापक अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ एवं साल बुके से सम्मानित करते हुए, उनका और सभी नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मोर्चा पालघर जिला अध्यक्ष तहसीलदार चौहान, जिला संयोजक राकेश पांडे, जिला मीडिया प्रभारी संदीप जोशी, जिला युवा मंत्री सौरभ पांडे, आदर्श सिंह सुमित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 

सतर्क इंडिया 
अखिलेश चौबे 
7020967978


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!