शिवसेना लाड़की बहिन संपर्क अभियान की शुरुआत..!

शिवसेना लाड़की बहिन संपर्क अभियान की शुरुआत..!


पालघर..! महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर लड़की बहिन योजना संपर्क अभियान के तहत गुरुवार को नवापुर में एक बैठक आयोजित की गई। 
सभी महिलाओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे द्वारा पालघर सहित महाराष्ट्र के हर क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फैसले का अभिनंदन किया और आने वाले हर कदम में शिवसेना के साथ रहने का संकल्प व्यक्त किया।
जिला प्रमुख कुंदन संखे ने बताया कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे, धर्मवीर आनंद दिघे साहेब के आशीर्वाद से, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शिवसेना प्रमुख नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे द्वारा उठाई गई जनकल्याणकारी योजना आज पुनर्जीवित हो रही है।

आप को बता दें कि इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के आदेशानुसार जिला प्रमुख कुंदन संखे के हस्ताक्षर पर नवापुर ग्राम की सरपंच अंजलि बारी को पालघर विधानसभा महिला संगठक नियुक्त किया गया ।
नवापुर पंचायत समिति गण के लिए आयोजित इस बैठक में जिला प्रमुख कुंदन संखे, जिला संघटिका वैदही वाढाण, युवा सेना जिला अध्यक्ष साईराज पाटील ,नवापूर जिला परिषद उपतालुकाप्रमुख राकेश पागधरे, विभाग प्रमुख मनोज पिंपळे, नवापूर सरपंच अंजली बारी, कोळगाव सरपंच कुणाल पाटील समेत पंचायत समिति गण, नवापुर, कोलवाडे, टेंभी ग्राम प्रधान अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

     


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।