पालघर: जिले के बोईसर के चिन्मया विद्यालय में ‘सोच बदलिए, जीवन बदल जाएगा’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित।

पालघर: जिले के बोईसर के चिन्मया विद्यालय में ‘सोच बदलिए, जीवन बदल जाएगा’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले की औद्योगिक नगरी बोईसर स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान चिन्मया विद्यालय में मंगलवार को प्राचार्या डिंपल मिस्त्री के मार्गदर्शन में “सोच बदलिए, जीवन बदल जाएगा” विषय पर एक प्रेरणादायी प्रस्तुति का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री नंदकुमार वारियर ने अपनी ओजस्वी एवं प्रभावशाली शैली में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की, जिनमें कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राएं शामिल थे। इसके साथ ही विद्यालय के अध्यापकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने वक्ता के विचारों को गंभीरता, उत्साह और मनोयोग के साथ आत्मसात किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय गुरुकुल परंपरा के अनुसार अतिथियों के स्वागत एवं श्रीमद्भगवद्गीता के संस्कृत श्लोकों के सस्वर पाठ के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और प्रेरणादायी बन गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ मुलुंड साउथ के चार्टर प्रेसिडेंट कैप्टन अशोक अग्रवाल, रोटरी क्लब ऑफ मुलुंड साउथ के इंस्पायर प्रेसिडेंट सपनिस नीमा, रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के इंस्पायर प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल, पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. पराग कुलकर्णी, उमरोली क्लब की सेक्रेटरी विभा पाटिल, रोटेरियन भूषण पाटिल, रोटेरियन जिग्नेश घरत, रोटेरियन मेघना वाजे तथा रोटेरियन नयनित राउत सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह प्रेरणादायी प्रोजेक्ट रोटेरियन जिग्नेश घरत के विशेष प्रयासों से रोटरी क्लब ऑफ उमरोली द्वारा प्रायोजित किया गया, जिसकी सभी उपस्थितों ने सराहना की।
सकारात्मक, स्वस्थ एवं अनुशासित वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा। समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डिंपल मिस्त्री ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।