Posts

Showing posts from May, 2024

हिंदू जनजागृति संस्था ने मनाई सफलता पूर्वक पहली स्थापना दिवस..!

Image
हिंदू जनजागृति संस्था ने मनाई सफलता पूर्वक पहली स्थापना दिवस..!  पालघर..! जिले के औद्योगिक शहर बोईसर प. चित्रालय के समीप पृथ्वी हास्पिटल के पास,बालाजी वैंक्वेट हाँल में मंगलवार दिनांक 28 मई, को सनातनी परंपरा को लेकर आगे बढ़ रही सामाजिक संस्था 'हिंदू जनजागृति संस्था-परिवार' की ओर से बड़े ही हर्षोल्लाह से पहली स्थापना दिवस सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। पहले स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सनातनी संस्कृति पर व्याख्यान और संस्था से जुड़े सनातनियों को उत्साह वर्धन करने आये प्रमुख अतिथि राजराजेश्वरी दिगंबर महंत श्री परमहंस श्री गिरीजी महराज ने अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ द्वीप प्रज्जवलन तथा भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए भगवान्नोमाचारण से कार्यक्रम का शुभारंभ की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम भगवान श्री मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की संगीतमयी स्तुति तदनन्तर श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत संस्था द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक जिम्मेदारी को बोध कराती किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रस्तावना राष्ट्रीय महासचिव अमित बाबू द्वारा प्रस्तुत ...

पालघर स्टेशन के समिप पटरी से उतरी मालगाड़ी..!

Image
पालघर स्टेशन के समिप पटरी से उतरी मालगाड़ी..!  पालघर..! यहां मंगलवार को सायं पश्चिम रेलवे के पालघर स्टेशन पर गुजरात की ओर से मुंबई जाने वाली एक मालगाड़ी के कुछ पांच डिब्बे को प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर पर अचानक से पटरी से उतर जाने की खबर है।  इस दुर्घटना में मालगाड़ी के डिब्बों को पलटने की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की अधिकारीक जानकारी सामने नही आयी है। इस हादसे में मुंबई की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें और साधारण गाड़ियां प्रभावित हुई है। जिन्हें जल्दी ही सुचारू रुप से शुरू किये जाने के लिए रेल अधिकारी मौके पर पुरी तनमयता से जुट गये है।  पश्चिम रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमित ठाकुर की ओर से 'मंत्र भारत' को दी गयी जानकारी में यह हादसा पालघर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार, 28 मई की शाम कुछ 5.10 बजे के आसपास प्लेटफार्म नं.2 की बताई जा रही है। यह मालगाड़ी गुजरात की ओर से लोहे के क्वायल (बंडल) लदे पनवेल की ओर जा रही थी। जिसके 5 डब्बें पटरी से नीचे उतरने की सूचना है। प्रभावित पटरी को जल्दी ही मरम्मत करके यातायात बहाल कर लिये जाने के युद्वस...

10वीं का रिजल्ट 27 मई को, बढ़ी छात्र-अभिभावकों के दिल की धड़कन..!

Image
10वीं का रिजल्ट 27 मई को, बढ़ी छात्र-अभिभावकों के दिल की धड़कन..! महाराष्ट्र..! महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड ने फरवरी मार्च महीने में आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम कब घोषित किया जाएगा, इसे लेकर एक बड़ी घोषणा की है। बोर्ड द्वारा 21 मई को 12वीं का रिजल्ट घोषित करने के बाद राज्य के विभिन्न स्कूलों के छात्र और अभिभावक 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। अब 10वीं का रिजल्ट 27 मई को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट किस वेबसाइट पर देखा जाएगा? 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों को अपना परिणाम वेबसाइट mahresult.nic पर मिलेगा। इसके अलावा छात्र कुछ अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजे डिजीलॉकर के जरिए भी देखे जा सकते हैं। आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। भविष्य में कोई दिक्कत होने पर डिजिलॉकर काम आ सकता है।  सीबीएसई ने कुछ दिन पहले 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। महाराष्ट्र में, सीबीएसई की तुलना तुलना ...

बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 जुन को ड्राई डे किया गया रद्द..!

Image
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 जुन को ड्राई डे किया गया रद्द..! मुंबई..! बॉम्बे हाई कोर्ट ने बार मालिकों को बड़ी राहत दी है. मुंबई में 4 जून को शराब बिक्री की इजाजत दे दी गई है. मतगणना के दिन ड्राई डे रद्द करने की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद इस मामले में फैसला भी सुना दिया गया है. इस संबंध में फूड एसोसिएशन की ओर से याचिका दायर की गई थी. इस याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला भी सुना दिया गया है. फैसला बार मालिकों के पक्ष में है. ऐसे में बार मालिकों में खुशी का माहौल है. इसके अलावा शराब प्रेमी भी इस नतीजे से खुश होंगे। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मत मतदान हो चुका है. अब वोटों की गिनती 4 जून को होगी. इस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे. इस दिन मुंबई में जिला कलेक्टर द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया था। लेकिन बार मालिकों ने इस पर आपत्ति जताई. इस मामले में आहार संगठन ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है.मतगणना के दिन परिणाम घोषित होने के बाद मुंबई में शराब की बिक्री की...

12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्कर्ष पाण्डेय ने वेक्टर्स अकादमी क्लासेस से प्रथम स्थान कीय हासिल..!

Image
12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्कर्ष पाण्डेय ने वेक्टर्स अकादमी क्लासेस से प्रथम स्थान कीय हासिल..! पालघर..! महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों के बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है. महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं यानी इंटर परीक्षा का परिणाम 21 मई दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया गया है. इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में महाराष्ट्र प्रदेश के पालघर जिले से राकेश पाण्डेय के सुपुत्र उत्कर्ष राकेश पाण्डेय ने वेक्टर्स अकादमी क्लासेस बोईसर शहर से साइंस साइड (विज्ञान संकाय) से 90.83% उत्तीर्ण होकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आप सभी को बतादे कि उत्कर्ष राकेश पाण्डेय तारापुर विदय मंदिर (टी वी एम) जूनियर कॉलेज में अपनी प्रथम कक्षा से लेकर 12वीं की शिक्षा प्राप्त किया है। उत्कर्ष पाण्डेय की मेहनत रंग लाई उत्कर्ष राकेश पाण्डेय ने 600 में से 545 अंक मिले हैं। इस बार महाराष्ट्र बोर्ड इंटर परीक्षा में कुल 93.37% छात्र पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 95.44% प्रतिशत जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 91.60% प्रतिशत रहा है।  महाराष्ट्र बोर्ड 12व...

महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 48.66% मतदान..!

Image
महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 48.66% मतदान..! मुंबई..! महाराष्ट्र में सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में सभी 13 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक कुल 48.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम 5 बजे तक मुंबई का मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत को पार करने में विफल रहा। चुनाव आयोग के अनुसार, मुंबई उत्तर में 46.91 प्रतिशत मतदान हुआ; मुंबई उत्तर मध्य में 47.32 प्रतिशत मतदान हुआ, मुंबई उत्तर पूर्व में 48.67 प्रतिशत मतदान हुआ, मुंबई उत्तर पश्चिम में 49.79 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक मुंबई साउथ में 44.22 प्रतिशत के साथ शहर में सबसे कम मतदान हुआ। मुंबई साउथ सेंट्रल में 48.26 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र की सभी 13 सीटों पर हुए मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं। ◾निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता मतदान (%) मुंबई उत्तर 46.91 मुंबई उत्तर पश्चिम 49.79 मुंबई उत्तर पूर्व 48.67 मुंबई उत्तर मध्य 47.32 मुंबई दक्षिण मध्य 48.26 मुंबई साउथ 44.22 धुले 48.81 डिंडोरी 57.06 नासिक 51.16 पालघर 54.32 भिवंडी 48.89 कल्याण 41.70 ठाणे 45.38 मुंबई की छह सीटों पर आज हुए मतदान में कई उद्योगपति...

◾आज 13 लोकसभा सीटों पर मतदान, बनाए कुल 24,579 मतदान केंद्र..!

Image
◾आज 13 लोकसभा सीटों पर मतदान, बनाए कुल 24,579 मतदान केंद्र..! मुंबई..! महाराष्ट्र में पांचवें चरण के तहत राज्य की कुल 13 लोकसभा सीटों पर सोमवार 20 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस चरण का मतदान संपन्न हो जाने के बाद राज्य की सभी 48 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस चरण में कुल 2 करोड़, 46 लाख, 69 हजार 544 मतदाता 264 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिन 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें मुंबई की सभी 6 सीटों उत्तर मुंबई, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य, दक्षिण मध्य, दक्षिण मुंबई के अलावा ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, नाशिक, दिंडोरी और धुले शामिल है। मतदान के लिए कुल 24,579 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुंबई महानगर में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। जगह-जगह वाहनों की तलाशी ली जा रही है। मोबाइल ले जाने पर रोक मतदान केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने की मनाही है। ऐसे में बेहतर होगा कि अपना मोबाइल फोन घर रखकर जाएं।  📢 राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने कहा मतदान केंद...

◾जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सशस्त्र पुलिस बल तैयार..! "पुलिस अधिक्षक का मतदाताओं से शतप्रतिशत मतदान का अपील"

Image
◾जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सशस्त्र पुलिस बल तैयार..!  "पुलिस अधिक्षक का मतदाताओं से शतप्रतिशत मतदान का अपील" पालघर..! समूचे महाराष्ट्र राज्य में पांच चरणों में संपन्न होने वाले लोकसभा के आम चुनाव 2024 के दौरान अंतिम चरण में 20मई,सोमवार को होने जा रहे पालघर-22(अ.ज.) लोकसभा के लिए 6 विधानसभाओं और समीपवर्ती ठाणे जिले के भिवंडी-23 लोकसभा के कुछ क्षेत्रों से जुड़े चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पालघर पुलिस के सशस्त्रबल पुरी तरह तैयार हो चुके है।   उक्त आशय की जानकारी मीडियाकर्मियों से सांझा करते हुए पालघर के पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटील ने मतदाता बंधुओं से देश का गर्व लोकतंत्र के महापर्व में शतप्रतिशत मतदान के मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया है। एक जानकारी के मुताबिक पालघर-22 और भिवंडी-23 लोकसभा से संबद्ध जिले के कुल 1368 बुथों पर मतदान होना तय है।इनमें से 1251 पालघर और शेष 117 बुथ भिवंडी के शामिल बताये जा रहे है। इसके लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के 957 भवनों में क्रमशः 861 पालघर और अन्य भिवंडी के 96 भवनों में निर्वाचन प्रक्रिया आयो...

◾उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंद आवाज से गरजते हुए कहा पीओके भी जल्दी होगा भारत का हिस्सा..!"महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में है चोली-दामन का संबंध-सीएम योगी"

Image
◾उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंद आवाज से गरजते हुए कहा पीओके भी जल्दी होगा भारत का हिस्सा..! "महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में है चोली-दामन का संबंध-सीएम योगी" पालघर..! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बुलडोजर बाबा योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र राज्य के पांच चरणों में शनिवार को संपन्न आखिरी चुनाव प्रचार के घड़ी में स्टार प्रचारक के रुप में जिले के नालासोपारा प. के पास हजारों के तादाद में पहुंचे प्रवाशीयों की जनसभा को बड़े सहज तरिके से केन्द्र सरकार और 'मोदी की गारंटी' को लेकर जनता में सरकार के प्रति विश्वास पैदा करने की कोशिश की तो पड़ोसी राष्ट्र पाकिस्तान के कब्जे में पड़ी अधिकृत कश्मीर को जल्दी ही भारत का हिस्सा बन जाने की बात भी दोहराई। पालघर-22(अ.ज.)  लोकसभा क्षेत्र से महायुति के प्रत्याशी डा.हेमंत विष्णु सवरा के सर्मथन में आयोजित बड़ी जनसभा को तय समय से घंटों देरी से पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज तथा महान क्रांतिकारी राघोजी भांगरे, श्रीकृष्णराव जी को नमन करते अपने उद्बोधन ...

◾वीएचपी द्वारा पालघर में सीता नवमी पर निकली गई भव्य शोभायात्रा..!"सीता नवमी के अवसर पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़"

Image
◾वीएचपी द्वारा पालघर में सीता नवमी पर निकली गई भव्य शोभायात्रा..! "सीता नवमी के अवसर पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़" पालघर..! पालघर में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के बाद माता सीता के जन्मोत्सव को भी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। विहिप-बजरंग दल ने दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति के साथ मिलकर माता जानकी के जन्मोत्सव पर पालघर में एक भव्य शोभा शोभा यात्रा निकाली। जिसमे आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रथ पर सवार श्री राम,मां जानकी और लक्ष्मण की झांकी के साथ शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इससे पहले शहर में जगह-जगह भगवा ध्वज लगाया गया। शोभा यात्रा मे शामिल सभी बजरंगी के हाथ में भगवा पताका लिए हुए थे। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग जय श्री राम की जयकार कर रहे थे। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष से संपूर्ण पालघर शहर भक्ति में सराबोर रहा। शोभा यात्रा में शामिल लोगों का मार्ग में रोककर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई। शोभा यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया।...

◾रायबरेली में राहुल गांधी की जीत के लिए बम्बइया कोठी ने झोंकी पूरी ताकत..!"कैप्टन सत्यम ठाकुर का 70 साल से ज्यादा पुराना है कांग्रेस से निष्ठा और विश्वास का रिश्ता"

Image
◾रायबरेली में राहुल गांधी की जीत के लिए बम्बइया कोठी ने झोंकी पूरी ताकत..! "कैप्टन सत्यम ठाकुर का 70 साल से ज्यादा पुराना है कांग्रेस से निष्ठा और विश्वास का रिश्ता" रायबरेली(उत्तर प्रदेश)..! रायबरेली हमेशा से गांधी परिवार का गढ़ रहा है। लेकिन इस बार सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं, बल्कि उनके पुत्र और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से मैदान में हैं। ऐसे में राहुल गांधी को जिताने के लिए के लिए कांग्रेस पार्टी कई रणनीतियों पर काम कर रही है। लेकिन इन सबके बीच यहां की मशहूर बम्बइया कोठी ने भी रायबरेली से राहुल गांधी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बम्बइया कोठी का गांधी परिवार से 70 वर्षो से ज्यादा का निष्ठा और विश्वास का नाता आज भी जारी है। राहुल गांधी जहां अपनी दादा -दादी की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए चुनावी मैदान में है। वही कांग्रेस के प्रदेश सचिव कैप्टन सत्यम ठाकुर भी अपने परदादा मोहन सिंह द्वारा गांधी परिवार से जोड़े गए निष्ठा के रिश्ते को 70 साल से ज्यादा बीत जाने के बाद भी कायम रखा है। कैप्टन सत्यम ठाकुर मूल र...

◾वानगांव में महायुति के कार्यकर्ता सम्मेलन में अबकी बार 400 पार के लगे नारे..!"राष्ट्र को मजबूत हाथों में सौंपने के लिए डॉक्टर हेमंत सावरा को करें मतदान - भाजपा जिला अध्यक्ष भरत राजपूत"

Image
◾वानगांव में महायुति के कार्यकर्ता सम्मेलन में अबकी बार 400 पार के लगे नारे..! "राष्ट्र को मजबूत हाथों में सौंपने के लिए डॉक्टर हेमंत सावरा को करें मतदान - भाजपा जिला अध्यक्ष भरत राजपूत" पालघर..! वनगांव में महायुति के कार्यक्रम सम्मेलन में महायुती के कार्यकर्ताओं द्वारा अबकी बार 400 पार के लगाए गए नारे। वहीं पर भाजपा जिला अध्यक्ष भरत राजपूत विरोधियों पर गरजते हुए कहा पालघर लोकसभा सीट से महायुती के उम्मीदवार डॉक्टर हेमंत सावरा 2 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत रहे हैं। साथी राजपूत ने जनता को यह भी कहा एनडीए गठबंधन इस बार मोदी सरकार देश मैं 400 से ज्यादा सीटें आएंगी बोलते हुए जनता से अपील की वह 20 मई को सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और राष्ट्र को एक बार फिर से मजबूती प्रदान करने के लिए डॉक्टर हेमंत सावरा को मतदान करें। वहीं पर पालघर लोकसभा उम्मीदवार डॉ हेमंत सावरा ने कहा मोदी सरकार में बहुत से कार्य किए गए हैं और बहुत सी योजनाएं भी पास कराई गई हैं। महिलाओं के लिए युवाओं के लिए और बुजुर्गों के लिए मोदी सरकार की तरफ से कुछ ना कुछ योजनाएं निकल जाती है जनता को...

दहानू में कांग्रेस के संस्थापक अध्यक्ष रहे प्रताप भाई ठाकुर ने होम वोटिंग कर लोकतंत्र में निभाई अपनी सहभागिता..!

Image
दहानू में कांग्रेस के संस्थापक अध्यक्ष रहे प्रताप भाई ठाकुर ने होम वोटिंग कर लोकतंत्र में निभाई अपनी सहभागिता..! पालघर..! लोकसभा चुनावों के पांचवें चरण में 20 मई को पालघर में वोटिंग होगी। ऐसे में 85 साल से ज़्यादा उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई है। इसी कड़ी में सोमवार को पालघर लोकसभा सीट के क्षेत्रों में मतदान टीम ऐसे मतदाताओं के घर पहुंची और मतदान करवाया।  होम वोटिंग के दौरान वानगांव के रहने वाले और दहानू तालुका कांग्रेस (आई) के संस्थापक अध्यक्ष रहे ८६ वर्ष के प्रताप भाई ठाकुर ने भी घर में ही मतदान किया और अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर कर्त्तव्य निभाने का संदेश दिया। प्रताप भाई ठाकुर के पौत्र कैप्टन सत्यम ठाकुर ने बताया कि दादा जी को आयोग की तरफ प्रदान की गई इस सुविधा के बारे में बताने पर उन्होंने घर से मतदान करने की इच्छा जताई थी।  इसके बाद उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और भारत निर्वाचन आयोग का आभार जताकर खुशी व्यक्त की। और लोगों से ज्यादा से ज्यादा मताधिकार की अपील की है। बता दें कि चाहे दिव्यांग हों… ...

पालघर संग्राम-भीषण गर्मी में तेज हुआ चुनाव प्रचार..! "डाँ.सवरा,भारती को राजेश पाटील दे रहे है टक्कर"● हाँट सीट पालघर में तिरंगी मुकाबला।

Image
पालघर संग्राम-भीषण गर्मी में तेज हुआ चुनाव प्रचार..!  "डाँ.सवरा,भारती को राजेश पाटील दे रहे है टक्कर" ● हाँट सीट पालघर में तिरंगी मुकाबला। पालघर..! पांचवें चरण में 20 मई,सोमवार को 22-पालघर (अ.ज.) लोकसभा सीट के लिए होने जा रहे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में मतदान के लिए चुनावी में मैदान में 3 निर्दलीयों समेत 10 उम्मीदवारों की जनता के भरोसेमंद बने रहने की परिक्षा की घड़ी में शेष छः दिन बाकी बचे है। प्रमुख उम्मीदवारों ने चुनावी प्रचार में पुरी ताकत झोंक कर भीषण गर्मी के तपीश को और बढ़ा दिया है।पुरे जिले में दलों द्वारा रैलियां,मतदाताओं से कुशल क्षेम पुछने के अलावे उनके भरोसेमंद बने रहने की हर गणित बैठाई जा रही है।  हाँट सीट बनी पालघर लोकसभा सीट पर तिरंगी मुकाबले के मिल रहे आसार और साईलेंट मतदाताओं की बात माने तो जिले की 3 विधानसभाओं बोईसर, नालासोपारा और वसई पर काबिज बहुजन विकास आघाडी पुरे तेवर में नजर आ रही है। साफ संकेत बताते है कि जिले की 3 अन्य विधानसभाओं पालघर,डहाणू और बिक्रमगढ विधानसभाओं में पहले बनी दलों की दलगत स्थिति ने माहौल को बदल रखा है। चुनावी जानकारों के आकल...

एड.दीपक भाते पालघर बार एशोसिएशन के चौथी बार अध्यक्ष बने..!

Image
एड.दीपक भाते पालघर बार एशोसिएशन के चौथी बार अध्यक्ष बने..! पालघर..!  पालघर बार एशोसिएशन की सत्र् 2024-25 के लिए संपन्न हुई चुनाव में इस वर्ष भी भारी बहुमत के साथ लागातार चौथी बार एड.दीपक भाते अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित हुए है। पालघर बार एशोसिएशन की शुक्रवार,10 मई को संपन्न हुए चुनाव में एशोसिएशन से जुड़े 250 अधिवक्ताओं ने बार एशोसिएशन के सदस्य के रुप में अपने मताधिकार का शतप्रतिशत प्रयोग किया। समूचे दिवस चले मतदान की प्रक्रिया के उपरांत शाम को वरिष्ठ अधिवक्ता पर्यवेक्षकों की निगरानी में मतगणना संपन्न हुई। पालघर बार एशोसिएशन की सदस्यता लेने वालों की काफी संख्या में वृद्धि के बीच इस वर्ष युवा अधिवक्ताओं ने चुनाव में बड़ा उत्साह दिखाया है। जिसके फलस्वरूप मिल रहे जानकारी में तकरीबन 95 प्रतिशत का रिकार्ड मतदान दर्ज किया गया है।    पालघर बार एशोसिएशन 2024-25 के नये सदस्य अध्यक्ष- एड.दीपक भाते,उपाध्यक्ष- एड.विनिता पाटील, सेक्रेटरी-एड.चिन्मय ज.राऊत, संयुक्त सेक्रेटरी -एड.नितेश पावडे, कोषाध्यक्ष एड.धरमसेन गायकवाड निर्वाचित हुए है। वहीं वाचनालय समिति के लिए एड.भावे...

विप्र फाऊंडेशन ब़ोईसर द्वारा मनाई गई भगवान श्री परशुराम जयंती..!

Image
विप्र फाऊंडेशन ब़ोईसर द्वारा मनाई गई भगवान श्री परशुराम जयंती..!  पालघर..! हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि (अक्षय तृतीया) को मनाये जाने वाला पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान दादा श्री परशुराम का जन्मोत्सव इस वर्ष भी विप्र फाऊंडेशन बोईसर के तत्वावधान में धुमधाम से पूजनादि,अर्चना और महाआरती करते हुए औद्योगिक क्षेत्र तारापुर के प्लाट नं.एल-21 स्थित नवसृजित हो रही अत्याधुनिक तकनीकी वाली टेक्सटाईल्स कारखाने के प्रांगण में शुक्रवार,10 मई को दोपहर प्रदोष काल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विप्र फाऊंडेशन द्वारा भगवान दादा श्री परशुराम की प्रतिमा पर मल्यार्पण करने के उपरांत वेदपाठी ब्राह्मणों के हाथों पंचोपचार पूजन हवनादि,महाआरती तथा महाभंडारे का आयोजन किया गया। बताते चलें कि भगवान दादा श्री परशुराम ऋषि जमदग्नि के आज्ञाकारी सुपुत्र स्वभाव से अतयंत क्रोधी,विष्णु भगवान के षष्ठम अवतार कलयुग म़ें मौजूद आठ चिरंजीवीयों में से एक है जो आज धरती पर स्वयं विराजमान है। अक्षय तृतीया और प्रदोषकाल में जन्में होने के कारण दादा श्री परशुराम क...

पालघर लोकसभा के 3 निर्दलीयों समेत 10 उम्मीदवार का नाम तय साथ ही उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिन्ह..!

Image
पालघर लोकसभा के 3 निर्दलीयों समेत 10 उम्मीदवार का नाम तय साथ ही उम्मीदवारों को मिला चुनाव चिन्ह..!  पालघर..! लोकतंत्र के महापर्व आम चुनाव -2024 के लिए लोकसभा क्षेत्र 22-पालघर (अ.ज.) में आसन्न चुनाव में जनता का प्रतिनिधित्व देने के लिए मैदान में किस्मत अजमा रहे उम्मीदवारों को जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद बोडके,चुनाव निरीक्षक (सामान्य) अजय सिंह तोमर,अपर जिलाधिकारी भाऊसाहेब फटांगरे,निवासी उप जिलाधिकारी सुभाष भागडे,उप जिलाधिकारी (सा.प्र.) संजीव जाधवर और तहसीलदार पालघर सचिन भालेराव की उपस्थिति चुनाव चिन्हों को वितरित कर दिया गया है। मालूम रहे कि पालघर लोकसभा क्षेत्र के लिए आगामी 20 मई को होने वाले मतदान में 21,48,514 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले है। लोकसभा चुनाव में 22-पालघर (अ.ज.) क्षेत्र से इस बार चुनाव मैदान में बहुजन समाज पार्टी की चुनाव निशान (हाथी) पर भरत सामजी वनगा, महाविकास आघाड़ी समर्थित शिवसेना(उ.बा.ठाकरे) के चुनाव निशान मशाल पर भारती भरत कामडी,महायुति समर्थित दलों की ओर से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान कमल पर डाँ. हेमंत विष्णु सवरा, बहुजन विकास आघाड़...

चुनाव का महापर्व-22 पालघर(अ.ज.)लोकसभा।◾एनडीए से डाँ. हेमंत विष्णु सवरा ने किया नामांकन..!

Image
चुनाव का महापर्व-22 पालघर(अ.ज.)लोकसभा। ◾एनडीए से डाँ. हेमंत विष्णु सवरा ने किया नामांकन..!  पालघर..! देश में आम चुनाव के महापर्व के बिगुल बजने के बाद लंबे पेशोपेश में रहा एनडीए ने भी गुरुवार को 22-पालघर(अ.ज.) लोकसभा सीट के लिए सहयोगी दलों से चली लंबी बातचीत के बाद आपसी सहमति के आधार पर भाजपा के डा.हेमंत विष्णु सवरा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। हालांकि इस सीट पर पूर्व में शिवसेना शिंदे गुट से सांसद रहे राजेंद्र गावित को पुनः प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर चल रहा रस्साकशी पर विराम तो लगा ही है अब गावित का पुनः सांसद बनने का मोहभंग हो गया है। बताते चलें कि महाराष्ट्र राज्य के पूर्व आदिवासी मंत्री और विक्रमगढ़ विधानसभा सीट के पूर्व विधायक विष्णु सवरा के सुपुत्र डाँ.हेमंत विष्णु सवरा पेशे से एक नामचीन आर्थोपेडिक सर्जन के अलावे समाजसेवी के रुप में सुविख्यात है। शुक्रवार को एनडीए की ओर से भाजपा के डाँ.सवरा को उम्मीदवार के रुप में जिला मुख्यालय पर नामांकन को लेकर सहयोगी दलों की जबर्दस्त तैयारीयों के बीच बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की रेला में सभी का खुले व...