पालघर स्टेशन के समिप पटरी से उतरी मालगाड़ी..!

पालघर स्टेशन के समिप पटरी से उतरी मालगाड़ी..! 

पालघर..! यहां मंगलवार को सायं पश्चिम रेलवे के पालघर स्टेशन पर गुजरात की ओर से मुंबई जाने वाली एक मालगाड़ी के कुछ पांच डिब्बे को प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर पर अचानक से पटरी से उतर जाने की खबर है।
 इस दुर्घटना में मालगाड़ी के डिब्बों को पलटने की भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की अधिकारीक जानकारी सामने नही आयी है। इस हादसे में मुंबई की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें और साधारण गाड़ियां प्रभावित हुई है। जिन्हें जल्दी ही सुचारू रुप से शुरू किये जाने के लिए रेल अधिकारी मौके पर पुरी तनमयता से जुट गये है। 
पश्चिम रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमित ठाकुर की ओर से 'मंत्र भारत' को दी गयी जानकारी में यह हादसा पालघर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार, 28 मई की शाम कुछ 5.10 बजे के आसपास प्लेटफार्म नं.2 की बताई जा रही है। यह मालगाड़ी गुजरात की ओर से लोहे के क्वायल (बंडल) लदे पनवेल की ओर जा रही थी। जिसके 5 डब्बें पटरी से नीचे उतरने की सूचना है। प्रभावित पटरी को जल्दी ही मरम्मत करके यातायात बहाल कर लिये जाने के युद्वस्तर पर प्रयास किया जा रहा है।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।