Posts

पालघर: पालघर और डहाणू को मिले नए नगराध्यक्ष, उत्तम मोरेश्वर घरत एवं राजेंद्र लखू माच्छी ने संभाला पदभार।

Image
पालघर: पालघर और डहाणू को मिले नए नगराध्यक्ष, उत्तम मोरेश्वर घरत एवं राजेंद्र लखू माच्छी ने संभाला पदभार। अखिलेश चौबे पालघर। नगर परिषद चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पालघर नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद पर उत्तम मोरेश्वर घरत तथा डहाणू नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद पर राजेंद्र लखू माच्छी ने आज औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दोनों नगरों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला। महाराष्ट्र के जनप्रिय नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नगर परिषद चुनावों में डहाणू और पालघर की जनता ने जो अभूतपूर्व विश्वास जताया है, उसे आने वाले पांच वर्षों में विकास कार्यों के माध्यम से सार्थक करने का संकल्प नव-निर्वाचित नगराध्यक्षों ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डहाणू और पालघर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य सभी को साथ लेकर पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रमुख कुंदन संखे ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली दोनों नगर परिषदों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने इस पूरी चुनावी और प्रशासनिक प्रक्रिया में निरंत...

पालघर: रेलवे स्टेशन पर 37वें सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों को किया गया जागरूक।

Image
पालघर: रेलवे स्टेशन पर 37वें सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों को किया गया जागरूक। अखिलेश चौबे पालघर। 37वें सड़क सुरक्षा अभियान के अवसर पर पालघर रेलवे स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक एवं मालिक तथा मैजिक वाहन चालक एवं मालिकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति वाहन चालकों को सजग करना और दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करके वाहन न चलाएं। इसके साथ ही वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल का उपयोग वाहन चलाते समय दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता जा रहा है, इसलिए इससे पूर्णतः बचना आवश्यक है। अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को यात्रियों के साथ सौजन्यपूर्ण व्यवहार करने के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही यह भी समझाया गया कि वाहन खड़े करते या चलाते समय यातायात में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। इसके अतिरिक...

पालघर: जिला परिषद चुनाव से पहले डहाणू में बड़ा राजनीतिक बदलाव, सैकड़ों कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल।

Image
पालघर: जिला परिषद चुनाव से पहले डहाणू में बड़ा राजनीतिक बदलाव, सैकड़ों कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल। अखिलेश चौबे पालघर। आगामी जिला परिषद चुनाव को लेकर पालघर जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में डहाणू तालुका में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला है। कम्युनिस्ट पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रमुख कुंदन संखे की उपस्थिति में पालघर में शिवसेना में औपचारिक रूप से प्रवेश किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी एवं शिवसेना के नेता मौजूद रहे। शिवसेना में हुए इस व्यापक प्रवेश को जिला परिषद चुनाव की रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि डहाणू जैसे आदिवासी और ग्रामीण बहुल क्षेत्र में यह घटनाक्रम शिवसेना को मजबूत स्थिति में ला सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में पालघर जिले में हुए नगर परिषद चुनाव में डहाणू और पालघर नगर परिषदों में शिवसेना को निर्णायक जीत मिली थी। स्थानीय लोगों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन दोनों स्थानों पर मिली सफ...

पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर द्वारा नवीनीकृत थैलेसीमिया वार्ड का उद्घाटन, मरीजों के उपचार को समर्पित।

Image
पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर द्वारा नवीनीकृत थैलेसीमिया वार्ड का उद्घाटन, मरीजों के उपचार को समर्पित। अखिलेश चौबे पालघर। रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की ओर से महाराष्ट्र ब्लड बैंक, पालघर में बनाए गए थैलेसीमिया वार्ड का अत्याधुनिक नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद शुक्रवार, 02 जनवरी को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन के उपरांत इस वार्ड को थैलेसीमिया रोगियों के उपचार हेतु समर्पित कर दिया गया। थैलेसीमिया वार्ड का नवीनीकरण रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर के सहयोगी मेर्सस सुमितोमो केमिकल इंडिया लिमिटेड की आर्थिक सहायता से संभव हो सका। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सत्र 2025-26 के निर्वाचित रोटेरियन राजन दुआ तथा मे. सुमितोमो केमिकल इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट योशिहिसा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वीएस राजू, आशिष लाडू तथा जिले के सिविल सर्जन डॉ. रामदास मरद कार्यक्रम में मौजूद रहे। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए रो. राजन दुआ ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से मुकाबला क...

पालघर: बोईसर–पालघर पत्रकार संघ देगा “विशेष जीवन रक्षक पुरस्कार”"पत्रकार दिवस पर पालघर नगर परिषद के अग्निशमन दल के पाँच जवान होंगे सम्मानित"

Image
पालघर: बोईसर–पालघर पत्रकार संघ देगा “विशेष जीवन रक्षक पुरस्कार” "पत्रकार दिवस पर पालघर नगर परिषद के अग्निशमन दल के पाँच जवान होंगे सम्मानित" अखिलेश चौबे  पालघर। पत्रकार दिवस (6 जनवरी) के अवसर पर बोईसर–पालघर पत्रकार संघ (पंजीकृत) की ओर से मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे टीमा हॉल, एम.आई.डी.सी., बोईसर में पत्रकार दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पालघर नगर परिषद के अग्निशमन दल के पाँच बहादुर जवानों को “विशेष जीवन रक्षक पुरस्कार–2025” प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित किए जाने वाले जवानों में सुचित मोहन दवणे (लीडिंग फायरमैन), योगेश गोविंद दिवा (फायरमैन), मुकेश नागेश पाटील (फायरमैन), मोहनिश हरेश्वर पागरे (फायरमैन) तथा नितीन गंगाराम खेडाडे (यंत्रचालक) शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन जवानों ने 3 दिसंबर 2025 को पालघर जिले के जुना सातपाटी मार्ग स्थित काशीगांव (धनसार) क्षेत्र की ग्रीन पार्क इमारत में लगी भीषण आग के दौरान अद्वितीय साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया था। अचानक लगी आग से इमारत में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना की ...

पालघर: वाधवण पोर्ट स्किलिंग से आदिवासी युवाओं को रोजगार का अवसर।"दहानू में चारपहिया वाहन सेवा तकनीशियन प्रशिक्षण की शुरुआत"

Image
पालघर: वाधवण पोर्ट स्किलिंग से आदिवासी युवाओं को रोजगार का अवसर। "दहानू में चारपहिया वाहन सेवा तकनीशियन प्रशिक्षण की शुरुआत" अखिलेश चौबे पालघर। जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ के मार्गदर्शन में वाधवण पोर्ट स्किलिंग कार्यक्रम के अंतर्गत दहानू में चारपहिया वाहन सेवा तकनीशियन विषय पर निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल शुभारंभ किया गया है। स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं के लिए संचालित किया जा रहा है, जिसमें दहानू तालुका स्थित दो आदिवासी छात्रावासों के विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। वडकून स्थित नए आदिवासी छात्रावास के 40 तथा आगर स्थित पुराने आदिवासी छात्रावास के 36 विद्यार्थियों सहित कुल 76 छात्र वर्तमान में इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को वाहन चलाने का लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा। प्रारंभिक चरण में हल्के मोटर वाहन तथा भारी व्यावसायिक वाहन के लाइसेंस दिए जाएंगे। इसके बाद औद्योगिक क्रेन चाल...

पालघर: जिला अधिकारी कार्यालय में ‘पुस्तक पेटी भेंट अभियान’, जिला अधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ के हाथों विद्यालयों को पुस्तक पेटियों का वितरण।

Image
पालघर: जिला अधिकारी कार्यालय में ‘पुस्तक पेटी भेंट अभियान’, जिला अधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ के हाथों विद्यालयों को पुस्तक पेटियों का वितरण। अखिलेश चौबे पालघर। पुस्तक पेटी भेंट अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में पुस्तक पढ़ने की रुचि बढ़ेगी तथा पठन-पाठन से उनके शैक्षणिक और बौद्धिक विकास को नई दिशा मिलेगी, यह विश्वास जिला अधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने व्यक्त किया। नववर्ष के अवसर पर पठन संस्कृति को अधिक समृद्ध बनाने के उद्देश्य से मनोविकास ग्रंथोत्सव एवं पालघर साहित्य एवं कला प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में तथा निऑन फाउंडेशन के विशेष सहयोग से “पुस्तक पेटी भेंट अभियान” का आयोजन जिला अधिकारी कार्यालय, पालघर में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अभियान का उद्घाटन जिला अधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निवासी उप जिला अधिकारी सुभाष भागड़े, तहसीलदार सचिन भालेराव, पालघर साहित्य एवं कला प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रकाश लवेकर, सचिव अमोल पाटकर, कोषाध्यक्ष राहुल ठाकुर, निऑन फाउंडेशन की संध्या पाटील, राज्य आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रमोद ...