पालघर: रेलवे स्टेशन पर 37वें सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों को किया गया जागरूक।

पालघर: रेलवे स्टेशन पर 37वें सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहन चालकों को किया गया जागरूक।

अखिलेश चौबे
पालघर। 37वें सड़क सुरक्षा अभियान के अवसर पर पालघर रेलवे स्टेशन परिसर में रिक्शा चालक एवं मालिक तथा मैजिक वाहन चालक एवं मालिकों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति वाहन चालकों को सजग करना और दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करके वाहन न चलाएं। इसके साथ ही वाहन संचालन के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल का उपयोग वाहन चलाते समय दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता जा रहा है, इसलिए इससे पूर्णतः बचना आवश्यक है।
अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को यात्रियों के साथ सौजन्यपूर्ण व्यवहार करने के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही यह भी समझाया गया कि वाहन खड़े करते या चलाते समय यातायात में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। इसके अतिरिक्त ज्येष्ठ नागरिकों को वाहन में चढ़ने-उतरने तथा यात्रा के दौरान हर संभव सहयोग प्रदान करने के संबंध में भी चालकों को जागरूक किया गया।
इस जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस उप निरीक्षक बासू पवार, सहायक उप निरीक्षक निलेश पाटील, पुलिस कांस्टेबल बाळू केदार तथा पुलिस कांस्टेबल समीर वाळुंज उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।