पालघर: पालघर और डहाणू को मिले नए नगराध्यक्ष, उत्तम मोरेश्वर घरत एवं राजेंद्र लखू माच्छी ने संभाला पदभार।
पालघर: पालघर और डहाणू को मिले नए नगराध्यक्ष, उत्तम मोरेश्वर घरत एवं राजेंद्र लखू माच्छी ने संभाला पदभार।
अखिलेश चौबे
पालघर। नगर परिषद चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पालघर नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद पर उत्तम मोरेश्वर घरत तथा डहाणू नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद पर राजेंद्र लखू माच्छी ने आज औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर दोनों नगरों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
महाराष्ट्र के जनप्रिय नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नगर परिषद चुनावों में डहाणू और पालघर की जनता ने जो अभूतपूर्व विश्वास जताया है, उसे आने वाले पांच वर्षों में विकास कार्यों के माध्यम से सार्थक करने का संकल्प नव-निर्वाचित नगराध्यक्षों ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डहाणू और पालघर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य सभी को साथ लेकर पूरे किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला प्रमुख कुंदन संखे ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली दोनों नगर परिषदों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने इस पूरी चुनावी और प्रशासनिक प्रक्रिया में निरंतर सहयोग देने के लिए जिला संपर्क प्रमुख रविंद्रजी फाटक के प्रति आभार प्रकट किया।
नगराध्यक्ष पदग्रहण समारोह के दौरान विधायक राजेंद्र गावित, जिला स्तरीय पदाधिकारी, शहर पदाधिकारी, महिला आघाड़ी, युवासेना के पदाधिकारी तथा नवनियुक्त नगरसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने नव-निर्वाचित नगराध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और नगर के सर्वांगीण विकास की आशा व्यक्त की।
समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उत्तम मोरेश्वर घरत और राजेंद्र लखू माच्छी के नेतृत्व में पालघर और डहाणू नगर परिषदें विकास के नए आयाम स्थापित करेंगी।
Comments
Post a Comment