पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर द्वारा नवीनीकृत थैलेसीमिया वार्ड का उद्घाटन, मरीजों के उपचार को समर्पित।
पालघर: रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर द्वारा नवीनीकृत थैलेसीमिया वार्ड का उद्घाटन, मरीजों के उपचार को समर्पित।
अखिलेश चौबे
पालघर। रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर की ओर से महाराष्ट्र ब्लड बैंक, पालघर में बनाए गए थैलेसीमिया वार्ड का अत्याधुनिक नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद शुक्रवार, 02 जनवरी को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन के उपरांत इस वार्ड को थैलेसीमिया रोगियों के उपचार हेतु समर्पित कर दिया गया।
थैलेसीमिया वार्ड का नवीनीकरण रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर के सहयोगी मेर्सस सुमितोमो केमिकल इंडिया लिमिटेड की आर्थिक सहायता से संभव हो सका। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सत्र 2025-26 के निर्वाचित रोटेरियन राजन दुआ तथा मे. सुमितोमो केमिकल इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट योशिहिसा उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर वीएस राजू, आशिष लाडू तथा जिले के सिविल सर्जन डॉ. रामदास मरद कार्यक्रम में मौजूद रहे। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए रो. राजन दुआ ने कहा कि थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से मुकाबला करने के लिए समाज के सभी घटकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए सहयोगी सुमितोमो केमिकल कारखाने की खुले मन से सराहना की।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. कदम, डॉ. पराग कुलकर्णी और महाराष्ट्र ब्लड बैंक के डॉ. राजेंद्र चव्हाण ने थैलेसीमिया रोग से जुड़ी जानकारी देते हुए इसके लक्षण, कारण और उपचार पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
थैलेसीमिया एक अनुवांशिक रक्त विकार है, जिसके कारण रक्त में ऑक्सीजन ले जाने वाले हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है। इससे शरीर में थकान, कमजोरी और शारीरिक विकास में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
थैलेसीमिया वार्ड के नवीनीकरण की संकल्पना रोटेरियन डॉ. पराग कुलकर्णी और पीपी रो. राकेश मिश्र द्वारा तैयार की गई, जिसे सफलतापूर्वक मूर्त रूप दिया गया। रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर के प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रो. राकेश मिश्र द्वारा किया गया।
इस प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन में सुमितोमो केमिकल के नितिन पाटील तथा महाराष्ट्र ब्लड बैंक की तेजल पाटील का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह में रो. विनायक पदमवार, रो. विलास शहापुरे, रो. रमेश मित्तल, रो. वैशाली शिंदे, रो. स्मिता जाधव और रो. डॉ. प्रविण वैश्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही पालघर क्लब के रो. भगवान पाटील, प्रशांत पाटील, मिलिंद उल्कंडे, अमित पाटील, क्लब प्रेसिडेंट रो. संजय महाजन, अमित राज पुरोहित, उमरौली क्लब के प्रेसिडेंट सागर घरत, वाईस प्रेसिडेंट प्रभाकर पाटील तथा रो. मीना वाणी की भी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज की गई।
Comments
Post a Comment