Posts

पालघर: गुटखा तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Image
पालघर: गुटखा तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। अखिलेश चौबे  पालघर‌। ज़िले के तलासरी पुलिस थाने की हद्दी में 7 जुलाई 2025 को तड़के लगभग 3:20 बजे मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर हिवाळपाडा स्थित तास्कंद होटल के सामने तलासरी पुलिस ने एक संदिग्ध क्रेटा कार (MH-02-EU-6632) को रुकने का इशारा किया। इशारा मिलते ही गाड़ी में सवार दो अज्ञात व्यक्ति वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से राज्य में प्रतिबंधित तंबाकूजन्य गुटखा बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹4,05,964 आंकी गई। इसके साथ ही गाड़ी की कीमत समेत कुल ₹16,05,964 का माल जब्त किया गया। इस मामले में तलासरी पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ IPC की धारा 123, 223, 274, 275 के तहत तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 26(2)(a), 27(2)(e), 30(2) व 2011 के फूड सेफ्टी रेग्युलेशन 20, 2, 3, 4 और 3.1.7 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक जी.एस. कांबळे के मार्गदर्शन में तलासरी पुलिस की विशेष टीम कर रही थी। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त जानकारी के आधार पर ...

पालघर: जिले में शिवसेना का मानवीय चेहरा — जिला अध्यक्ष कुंदन संखे की अगुवाई में हज़ारों सड़क व्यवसायियों को दी गई छतरियां, मछली और सब्जी विक्रेताओं को मिला सहारा।

Image
पालघर: जिले में शिवसेना का मानवीय चेहरा — जिला अध्यक्ष कुंदन संखे की अगुवाई में हज़ारों सड़क व्यवसायियों को दी गई छतरियां, मछली और सब्जी विक्रेताओं को मिला सहारा। अखिलेश चौबे  पालघर। शिवसेना की ओर से पालघर जिले के हजारों सड़क व्यवसायियों के लिए छत्री वितरण अभियान शुरू किया गया है। यह पहल शिवसेना पालघर जिलाध्यक्ष कुंदन संखे के नेतृत्व में की गई, जिसका उद्देश्य खुले आसमान के नीचे मेहनत करने वाले छोटे व्यापारियों को राहत पहुंचाना है। बोईसर, पालघर और अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे भाजीपाला (सब्जी), फळ (फल) तथा मत्स्य (मछली) विक्रेताओं सहित करीब 5,000 व्यवसायियों को इस अभियान के तहत छतरियां वितरित की जाएंगी। इस कार्यक्रम का पहला चरण बोईसर में आयोजित किया गया, जहां विशेष रूप से मछली बेचने वाली महिलाओं को छतरियां दी गईं। बारिश और धूप से उन्हें होने वाली असुविधा को देखते हुए शिवसेना ने यह कदम उठाया। कुंदन संखे ने कहा कि, "जो लोग सड़क पर मेहनत कर अपने परिवार का पेट पालते हैं, उन्हें यह छत्रियां एक सहारा देने का प्रतीक हैं। यह शिवसेना का सामाजिक कर्तव्य है।" इस अ...

पालघर: जिले के NH-48 पर दो फुट ओवर ब्रिज की मंजूरी और सड़क सुधार की सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने कि मांग — केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सहमति।

Image
पालघर: जिले के NH-48 पर दो फुट ओवर ब्रिज की मंजूरी और सड़क सुधार की सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने कि मांग — केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सहमति। अखिलेश चौबे  पालघर। जिला लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 48 (NH-48) की बदहाल स्थिति और इस पर होने वाले गंभीर सुरक्षा खतरों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने खासतौर पर दो स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाने की और घोडबंदर से तलासरी के बीच की सड़क के तत्काल सुधार की मांग की है। सांसद डॉ. सवरा ने अपने पत्र में लिखा कि वसई तालुका के खानिवडे गांव में NH-48 एक प्रतिष्ठित स्कूल के पास से गुजरता है, जहां करीब 1000–1200 विद्यार्थी पढ़ते हैं। छात्रों को प्रतिदिन यह व्यस्त राजमार्ग पार करना पड़ता है, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा रहता है। इसी प्रकार, दहानू तालुका के अंबोली गांव में भी NH-48 एक घनी आबादी वाले इलाके से गुजरता है, जहां पास में ही एक अन्य स्कूल और कई बुजुर्ग नागरिक रहते हैं। वहां भी बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पार करने म...

पालघर: शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे ने अहम मुद्दों पर दिखाई सक्रियता, जिलाधिकारी से की विस्तृत चर्चा।

Image
पालघर: शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे ने अहम मुद्दों पर दिखाई सक्रियता, जिलाधिकारी से की विस्तृत चर्चा। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के महत्त्वपूर्ण और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष कुंदन संखे के नेतृत्व में जिलाधिकारी इंदूराणी जाखड़ से मिला। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित मांगों को लेकर प्रशासन के सामने ठोस भूमिका रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के समक्ष बढ़वण बंदरगाह परियोजना के कारण प्रभावित हो रहे मच्छीमार गांवों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। दांडी, उछली, नवापूर और झाई जैसे गांवों के मच्छीमार इस परियोजना से प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए इन्हें आधिकारिक रूप से प्रभावित क्षेत्र की सूची में शामिल किया जाए, यह मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हर वर्ष मानसून के दौरान बंदरपट्टी क्षेत्र में समुद्री भरती के चलते सैकड़ों घरों में पानी भर जाता है और बड़ा नुकसान होता है। इस पर उन्होंने संपूर्ण सर्वेक्षण कर स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई करने की मांग की। अदानी समूह द्वारा जिले में स्मार्ट मीटर लगाए...

पालघर: पुलिस ने अवैध तंबाकूयुक्त पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.78 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया।

Image
पालघर: पुलिस ने अवैध तंबाकूयुक्त पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.78 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया। अखिलेश चौबे  पालघर। पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कंटेनर ट्रकों से 1,78,65,248 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त पान मसाला और गुटखा जब्त किया गया है। यह सामग्री दो ट्रकों में छिपाकर कर्नाटक से महाराष्ट्र लाई जा रही थी और मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग के जरिए मुंबई पहुंचाई जानी थी। पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख को जब यह गोपनीय जानकारी मिली कि कर्नाटक पासिंग के दो ट्रकों में प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला भरकर अवैध रूप से मुंबई की ओर ले जाया जा रहा है, तो उन्होंने तत्काल तलासरी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक अजय गोरड और स्थानीय अपराध शाखा पालघर के निरीक्षक प्रदीप पाटील को कार्रवाई के निर्देश दिए। पालघर पुलिस को दो कंटेनरों में प्रतिबंधित तंबाकू और सुपारी मिश्रित पदार्थों की अवैध तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की दो टीमें बनाकर 25 जुलाई को दोपहर 1:15 बजे तलासरी विकासपाड़ा (मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग...

पालघर: सड़क व्यवसायियों को शिवसेना द्वारा वितरित की जाएंगी छतरियां — उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों हुआ लोकार्पण।

Image
पालघर: सड़क व्यवसायियों को शिवसेना द्वारा वितरित की जाएंगी छतरियां — उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों हुआ लोकार्पण। अखिलेश चौबे  पालघर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों और पालघर जिल्हा संपर्कप्रमुख रविंद्र फाटक की उपस्थिति में, शिवसेना की ओर से सड़क व्यवसायियों को छत्री (छाते) वितरित करने के उपक्रम का शुभारंभ किया गया। यह वितरण शिवसेना पालघर जिलाध्यक्ष कुंदन संखे की पहल पर किया जा रहा है। कुंदन संखे पिछले कई वर्षों से पालघर जिले में गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए सामाजिक उपक्रम करते आ रहे हैं। विशेष रूप से वे हर वर्ष बारिश के मौसम में सड़क पर छोटे-मोटे धंधे करने वालों, जैसे — सब्ज़ी विक्रेताओं, मछली बेचने वालों और पेट पर व्यवसाय चलाने वाले मेहनतकश लोगों को छतरियां वितरित करते हैं। इस वर्ष भी कुंदन संखे ने अपनी इस परंपरा को जारी रखा है और उनके नेतृत्व में जिले भर के हजारों फुटपाथ और सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों को छत्रियां वितरित की जाएंगी, जिससे वे बारिश और धूप जैसी मौसम की मार से सुरक्षित रह सकें। इस लोकार्पण कार्यक्रम में शिवसेना उपनेता ज्योती मेहेर,...

पालघर: बोईसर पुलिस की बड़ी सफलता — दिनदहाड़े घरफोड़ करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी के लाखों के गहने बरामद।

Image
पालघर: बोईसर पुलिस की बड़ी सफलता — दिनदहाड़े घरफोड़ करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी के लाखों के गहने बरामद। अखिलेश चौबे  पालघर। जिले के बोईसर शहर पुलिस ने दिन के उजाले में घरफोड़ कर लाखों के गहनों की चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर एक गंभीर चोरी के मामले का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी के साथ-साथ चोरी के गहने लेने वाले दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 4 लाख 55 हजार रुपये मूल्य के करीब साढ़े छह तोला सोने के गहने जब्त किए हैं। मुख्य आरोपी ‘धोनी उर्फ पाजी बच्चनसिंह सोडी’ पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है और उस पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना 4 जुलाई 2025 को बोईसर के नवापुर नाका स्थित सिद्धिविनायक सोसायटी के एक फ्लैट में हुई। यहां रहने वाली 31 वर्षीय गृहिणी मंजुदेवी दिनेश पुरोहित ने बोईसर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर का दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुआ और बेडरूम की अलमारी से 4,67,000 रुपये मूल्य के सोने के गहने और नकदी चोरी कर ले गया। शिकायत ...