पालघर: तलासरी में १६ मांगों को लेकर चल रहा DYFI का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित।प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन पर निकला समाधान।

पालघर: तलासरी में १६ मांगों को लेकर चल रहा DYFI का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित।
प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन पर निकला समाधान।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के तलासरी तालुका की जिला परिषद शालाओं में कक्षा ९वीं से १०वीं के लिए शिक्षक भर्ती, कक्षाओं की मरम्मत तथा अन्य १६ मांगों को लेकर डीवाईएफआई तलासरी तालुका समिति की ओर से पंचायत समिति कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार स्थगित कर दिया गया। प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों की मांगों पर लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन का समाधान निकला।
इस बीच डहाणू विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद निकोले ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर जिला एवं तालुका प्रशासन के साथ सकारात्मक समन्वय स्थापित किया। चर्चा के बाद जिला प्रशासन की ओर से कक्षा ९वीं और १०वीं के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शिक्षक उपलब्ध कराने तथा तालुका प्रशासन की ओर से कक्षाओं की मरम्मत सहित शेष मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया गया।
प्रशासन के इस आधिकारिक आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने संतोष व्यक्त किया और डीवाईएफआई का अनिश्चितकालीन धरना आधिकारिक रूप से स्थगित कर दिया गया।
शिक्षा से जुड़े लंबे समय से लंबित प्रश्नों पर प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हुई चर्चा के माध्यम से समाधान का रास्ता निकलने को विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। पंचायत समिति तलासरी की ओर से भी आंदोलन स्थगित किए जाने की आधिकारिक जानकारी दी गई है।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।