पालघर: चारोटी पुल पर रेजिन से भरा रासायनिक टैंकर पलटा, चालक घायल।गुजरात से तलोजा जा रहा था टैंकर; गैर-ज्वलनशील रसायन होने की पुष्टि, पुल की सफाई के बाद यातायात बहाल।
पालघर: चारोटी पुल पर रेजिन से भरा रासायनिक टैंकर पलटा, चालक घायल।
गुजरात से तलोजा जा रहा था टैंकर; गैर-ज्वलनशील रसायन होने की पुष्टि, पुल की सफाई के बाद यातायात बहाल।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिला के डहाणू तालुका के चारोटी पुल पर बुधवार दोपहर करीब २:३० बजे गुजरात से तलोजा जा रहा रेजिन से भरा रासायनिक टैंकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोट आई, जिसे उपचार के लिए कासा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
टैंकर में मौजूद रेजिन का उपयोग रंग और पेंट में मिलाने के लिए किया जाता है। रासायनिक विशेषज्ञ गीध साहब ने बताया कि संबंधित रसायन ज्वलनशील नहीं है। हादसे के बाद सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल बचाव एवं आवश्यक व्यवस्था शुरू की गई।
तीन क्रेनों की सहायता से पलटे टैंकर को सीधा कर पुल के किनारे हटाया गया। इसके बाद मिट्टी और पानी की सहायता से पुल की सफाई कर यातायात को पूर्ववत शुरू कराया गया। अभियान के दौरान पालघर और डहाणू नगर परिषद के अग्निशमन दल, अदाणी थर्मल पावर तथा बोईसर एमआईडीसी के अग्निशमन वाहन मौके पर मौजूद रहे।
हादसे के दौरान पुल के नीचे से दोनों दिशाओं में यातायात सुचारु रूप से चलता रहा। घटनास्थल पर कासा पुलिस निरीक्षक अमर पाटील, तलासरी तहसीलदार अमोल पाठक, डहाणू तहसीलदार सुनील कोळी तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम उपस्थित रहे और स्थिति पर निगरानी रखी।
Comments
Post a Comment