पालघर: गुटखा तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पालघर: गुटखा तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अखिलेश चौबे 
पालघर‌। ज़िले के तलासरी पुलिस थाने की हद्दी में 7 जुलाई 2025 को तड़के लगभग 3:20 बजे मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर हिवाळपाडा स्थित तास्कंद होटल के सामने तलासरी पुलिस ने एक संदिग्ध क्रेटा कार (MH-02-EU-6632) को रुकने का इशारा किया। इशारा मिलते ही गाड़ी में सवार दो अज्ञात व्यक्ति वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।
तलाशी के दौरान वाहन से राज्य में प्रतिबंधित तंबाकूजन्य गुटखा बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹4,05,964 आंकी गई। इसके साथ ही गाड़ी की कीमत समेत कुल ₹16,05,964 का माल जब्त किया गया। इस मामले में तलासरी पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ IPC की धारा 123, 223, 274, 275 के तहत तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 26(2)(a), 27(2)(e), 30(2) व 2011 के फूड सेफ्टी रेग्युलेशन 20, 2, 3, 4 और 3.1.7 के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक जी.एस. कांबळे के मार्गदर्शन में तलासरी पुलिस की विशेष टीम कर रही थी। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपी नामन रहमान शेख (निवासी: मनोर, पालघर) को 10 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा आरोपी नाजिम रफिक सिद्दीकी (उम्र 34, निवासी: आंबेडकर नगर, मनोर) तब से फरार था।
तकनीकी सर्विलांस और निरंतर प्रयासों के चलते 30 जुलाई 2025 को नाजिम रफिक सिद्दीकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पेशी के दौरान डहाणु न्यायालय ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि नाजिम सिद्दीकी पर तलासरी और मनोर पुलिस थानों में अवैध गुटखा तस्करी से जुड़े तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई का नेतृत्व पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, डहाणु की उपविभागीय पुलिस अधिकारी अंकिता कणसे और तलासरी पुलिस निरीक्षक अजय गोरड के मार्गदर्शन में किया गया। इस ऑपरेशन में उपनिरीक्षक जी.एस. कांबळे, उपनिरीक्षक विकास दरगुडे, पुलिस हवालदार संदीप नांगरे, पुलिस शिपाई योगेश मुंढे सहित तलासरी पुलिस थाने की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का एक उत्तम उदाहरण है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!