Posts

पालघर: तलासरी पुलिस थाने की बड़ी कार्रवाई – अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को दबोचा, ₹13 लाख से अधिक का माल जब्त..!

Image
पालघर: तलासरी पुलिस थाने की बड़ी कार्रवाई – अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को दबोचा, ₹13 लाख से अधिक का माल जब्त..! अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख द्वारा सभी थाना प्रभारियों व स्थानीय अपराध शाखा को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे गैरकानूनी धंधों का समूल नाश किया जाए। इन्हीं निर्देशों के अंतर्गत दिनांक 24 जून 2025 को तलासरी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अजय गोरड को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक MH-48/CQ-1891) के माध्यम से अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर मौजे उधवा, नवापाड़ा गांव की सीमा में उधवा-तलासरी रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया और वाहन चालक की पहचान रत्नेश लालजी उपाध्याय (उम्र 39 वर्ष, निवासी: धानीव पेल्हार, वसई, मूल निवासी: जनपद भदोही, उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान वाहन की तलाशी लेने पर यह सामने आया कि वह दादरा नगर हवेली से गुजरात राज्य की ओर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलि...

पालघर जिला पुलिस दल में "मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (MCU)" का शुभारंभ..!

Image
पालघर जिला पुलिस दल में "मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (MCU)" का शुभारंभ..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मेजरमेंट कलेक्शन यूनिट (Measurement Collection Unit - MCU) का उद्घाटन किया गया। इस नवोन्मेषी उपक्रम का उद्घाटन कोकण परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संजय दराडे के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, पुलिस उप अधीक्षक (गृह) संगीता शिंदे अल्फोंसो, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। भारत सरकार द्वारा पारित Criminal Procedure (Identification) Act 2022 के अंतर्गत राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (NCRB), नई दिल्ली के मार्गदर्शन में सभी जिलों में Measurement Collection Unit (MCU) की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रणाली देश के सभी जिलों और कारागृहों को एक-दूसरे से तकनीकी रूप से जोड़ती है। MCU के माध्यम से आपराधिक मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की भौतिक (फिजिकल) और जैविक (बायोलॉजिकल) जानकारी एकत्र, संग्रहित एवं विश्लेषित की जाएगी। प...

पालघर: विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने हेतु दप्तर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न..!

Image
पालघर: विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने हेतु दप्तर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! “शिक्षा ही आधुनिक युग की असली चाबी है” — इसी मूलमंत्र को आधार मानते हुए कोकिळाताई बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था, धुळे तथा आदिवासी एकता मित्र मंडळ के संयुक्त तत्वावधान में जिले के मनोर क्षेत्र के पांच आदिवासी बहुल जिल्हा परिषद स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए दप्तर (स्कूल बैग) वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस जनोपयोगी सामाजिक उपक्रम का आयोजन पालघर जिले के विभिन्न विद्यालयों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  इस उपक्रम के अंतर्गत जिन विद्यालयों में गतिविधियाँ आयोजित की गईं, उनमें जिल्हा परिषद शाळा – रईस पाडा, जिल्हा परिषद शाळा – पाटील पाडा, जिल्हा परिषद शाळा – भोईर पाडा, जिल्हा परिषद शाळा – घरत पाडा तथा जिल्हा परिषद केंद्रीय मराठी शाळा – मनोर प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रमों का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष जनाठे ने की, जिनकी मार्गदर्शक उपस्थिति ने आयोज...

पालघर: जिले में विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर जनजागृति अभियान, पुलिस ने रैली और जागरूकता कार्यक्रमों से जनता को किया सतर्क..!

Image
पालघर: जिले में विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस पर जनजागृति अभियान, पुलिस ने रैली और जागरूकता कार्यक्रमों से जनता को किया सतर्क..! अखिलेश चौबे  पालघर..! प्रत्येक वर्ष 26 जून को विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष पहल करते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में जिले के सभी पुलिस थानों के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें रैली, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता, बैनर-होर्डिंग प्रचार और सार्वजनिक स्थानों पर जनजागृति जैसे उपक्रम शामिल थे। यतिश देशमुख ने 26 जून को जिला पुलिस अधिकारियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मादक पदार्थों का सेवन समाज व युवा वर्ग के लिए गंभीर संकट बनता जा रहा है। इसी के मद्देनज़र प्रत्येक पुलिस स्टेशन के कार्यक्षेत्र में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनता में इस विषय को लेकर सजगता और सतर्कता बढ़ाना अत्यावश्यक है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के शैक्षणिक संस्थानों जैसे स्कूलों और कॉलेजों में मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणा...

पालघर: डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बोईसर मंडल में श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न..! "खासदार डॉ. हेमंत विष्णू सवरा की विशेष उपस्थिती, सेवा-सुशासन योजनाओं की दी जानकारी"

Image
पालघर: डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बोईसर मंडल में श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न..!  "खासदार डॉ. हेमंत विष्णू सवरा की विशेष उपस्थिती, सेवा-सुशासन योजनाओं की दी जानकारी" अखिलेश चौबे  पालघर..! राष्ट्रनिष्ठ नेता स्वर्गीय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा बोईसर मंडल ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालघर लोकसभा क्षेत्र के युवा एवं ऊर्जावान सांसद डॉ. हेमंत विष्णू सवरा उपस्थित रहे। उन्होंने स्व. डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित जनों को प्रेरित किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. सवरा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण – मोदी@11 अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार ये योजनाएं गरीब और जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागृति का संदेश देते हुए पास्थळ ग्रामपंचायत अंतर्गत आंबट गोड...

पालघर: शिवसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ: पालघर तालुका के दांडी गांव में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए 29 परिवारों को मिला सहारा..!

Image
पालघर: शिवसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ: पालघर तालुका के दांडी गांव में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए 29 परिवारों को मिला सहारा..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के तालुका के दांडी गांव में तेज़ हवाओं और बारिश के कारण अचानक आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में गांव के कुल 29 घरों को नुकसान पहुंचा, कई घरों की छतें उड़ गईं और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस कठिन समय में शिवसेना ने मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आकर प्रत्यक्ष मदद की। दांडी गांव के ग्रामवासियों ने जब शिवसेना के जिल्हाप्रमुख कुंदन संखे से संपर्क कर हालात से अवगत कराया और सहायता की मांग की, तब उन्होंने देर न करते हुए स्वयं गांव में पहुंचकर प्रभावित 29 परिवारों को छत के लिए आवश्यक पत्रों (टीन की चादरें) का वितरण किया। उन्होंने न सिर्फ आर्थिक और भौतिक मदद दी, बल्कि यह भरोसा भी दिलाया कि शिवसेना हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी। इस अवसर पर बोलते हुए कई ग्रामवासियों ने कहा कि चुनावों से पहले तो तमाम राजनैतिक दल गांवों का रुख करते हैं, परंतु ...

पालघर: जिले के बोईसर में बिजली संकट पर भड़की मनसे, तीन दिन में हल करने का मिला आश्वासन..!

Image
पालघर: जिले के बोईसर में बिजली संकट पर भड़की मनसे, तीन दिन में हल करने का मिला आश्वासन..!  अखिलेश चौबे  पालघर..! जिले के बोईसर शहर व आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। नागरिकों की इन समस्याओं को लेकर आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) के उपकार्यकारी अभियंता से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से दो गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। पहला मुद्दा बोईसर शहर, बोईसर पूर्व के दांडीपाड़ा व धनानीनगर क्षेत्र में बार-बार बिजली जाने और वोल्टेज फ्लक्चुएशन का था, जिससे स्थानीय नागरिक अत्यधिक परेशान हैं। दूसरा मुद्दा राणीशिगांव क्षेत्र से जुड़ा था, जहां हाल ही में बिजली का कंडक्टर गिरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा वहां कई खंभे जर्जर हालत में हैं, जिन्हें हटाकर तुरंत नए पोल लगाए जाने की आवश्यकता है। मनसे की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उपकार्यकारी अभियंता ने आश्वस्त क...